जानिए, राशि अनुसार कौन से COLOR का वाहन आपके लिए है शुभ ?

Thursday, May 23, 2019 - 11:55 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वर्तमान समय में भले ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था कितनी ही अच्छी क्यों न हो गई हो, निजी वाहन रखना एक आवश्यकता है। कई बार ऐसा देखने में आता है कि व्यक्ति नई गाड़ी खरीदता है जो हमेशा खराब ही रहती है। बार-बार उसे ठीक करवाने तथा उस पर पैसे खर्च करते रहने के बाद भी वाहन साथ नहीं देता। कभी एक्सीडैंट हो जाना तो बार-बार पंक्चर हो जाना आदि समस्या लगी ही रहती है। अगर आपको लगता है कि जब से यह वाहन घर में आया है तब से आपके जीवन में कोई न कोई परेशानी आए जा रही है घबराने की ज़रूरत नहीं है किसी ज्योतिषी के परामर्श से अपनी राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त, रंग और नंबर का चुनाव करके गाड़ी/वाहन/व्हीकल खरीद लें इसका परिणाम आपको अवश्य ही शुभ मिलेगा। शुभ-मुहूर्त, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के अलावा राशि के अनुसार भी वाहनों के रंगों का विशेष ज्योतिषीय महत्व होता है।

आइए जानें राशि के अनुसार किस रंग का वाहन खरीदना चाहिए-

मेष- राशि के जातकों को पीले, लाल या उससे मिलते-जुलते रंग के वाहन शुभ होते हैं। वहीं काले और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृषभ- राशि के जातकों के लिए सफेद और क्रीम कलर के वाहन शुभ माने जाते हैं। वहीं पीले और गुलाबी रंग के वाहनों को खरीदने से बचना चाहिए।

मिथुन- राशि के जातकों के लिए हरा या क्रीम कलर का वाहन लाभदायक माना गया है।

नहीं ले पा रहे हैं चार पहिया तो कर लें ये काम (VIDEO)

कर्क- राशि के जातकों के लिए काले, पीले और लाल रंग के वाहन शुभ माने गए हैं।

सिंह- राशि के जातकों के लिए ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन शुभ साबित होते हैं।

कन्या- राशि के जातकों के लिए सफेद और नीले रंग के वाहन शुभ माने गए हैं।

तुला- राशि के जातकों के लिए काले अथवा भूरे रंग का वाहन शुभ माना गया है।

वृश्चिक- राशि के जातकों को सफेद रंग के वाहन खरीदने चाहिएं।

धनु- राशि के जातकों को सिल्वर और लाल रंग के वाहन विशेष फलदायी माने गए हैं।

ये एक सिक्का कैसे दिलाएगा बंगला-गाड़ी (VIDEO)

मकर- राशि के जातकों को सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग का वाहन लेना चाहिए। ये रंग इन राशि वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।

कुंभ- राशि के जातकों को सफेद, ग्रे या नीले रंग के वाहन खरीदने चाहिएं।

मीन- राशि के जातकों को पीला, नारंगी या गोल्डन रंग का वाहन लाभकारी होता है।

 

Jyoti

Advertising