अपनी आदतों से जानें शनिदेव कितने हैं आप पर मेहरबान

Saturday, May 09, 2020 - 06:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to get shani dev blessings: शनि एकमात्र ऐसे देव हैं, जिन्हें कर्मफलदाता की उपाधि प्राप्त है। वह कर्मों के अनुसार मनुष्य को फल देते हैं। भगवान शनि न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं बुरे काम करने पर शनि भगवान दण्ड भी देते हैं। शनि देव की क्रूर नजर किसी को भी बर्बाद कर सकती है और अगर अच्छी दृष्टि पड़ जाए तो वह व्यक्ति को रंक से राजा भी बना देते हैं। मनुष्य की कुछ ऐसी आदतें हैं जो इस बात का संकेत देती है कि शनि की कृपा उनके जीवन में है या नहीं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में।

जिन लोगों के नाखुन हमेशा साफ रहते हैं, शनि ऐसे लोगों के सदा हितैषी बन कर रहते हैं। यदि नाखून गंदे रहने लगें और उन्हें साफ करने का या काटने का मन न हो तो समझ जाएं शनि अशुभ स्थिति में हैं। अत: शनि संबंधित उपाय करने की भी अवश्यकता है।

यदि आपका मन असहाय लोगों को देखकर द्रवित हो जाता है और अपनी शक्ति से बढ़कर उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं तो समझ जाएं शनिदेव आपसे प्रसन्न हैं। कोई चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर सकता।

नेत्रहीन लोगों की आंखें बनकर उनकी सहायता करने वाले व्यक्ति का शनि हमेशा कल्याण करते हैं।

जो व्यक्ति कुत्तों को रोज खाना खिलाते हैं, भगवान शनि हमेशा उन पर प्रसन्न रहते हैं इसलिए शनि देव के कोप से बचने के लिए इस आदत को अपनाएं।

जो लोग शनिवार को पीपल और बरगद के पेड़ की पूजा करते हैं, शनि उन पर कृपा बनाए रखते हैं।

जो व्यक्ति भगवान शिव और बजरंग बली की पूजा अर्चना करते हैं, शनिदेव उनके रक्षक बनकर हमेशा रक्षा करते हैं।

जो व्यक्ति काले छाते का दान करता है, शनिदेव उस व्यक्ति पर हमेशा अपना आशीष बनाएं रखते हैं। उन्हें धन और यश प्राप्त करने का आशीर्वाद भी देते हैं।

बुजुर्गों की सेवा करने वाले और उनका मान-सम्मान करने वाले व्यक्तियों पर शनिदेव हमेशा अपनी अच्छी नजर रखते हैं।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising