जानिए, किन कारणों से कम हो सकती है आपकी उम्र

Wednesday, May 15, 2019 - 01:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में हर व्यक्ति से कोई न कोई गलती जरूर होती है, कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जिससे कभी कोई गलती न हुई हो। लेकिन उन्हीं गलतियों की वजह से व्यक्ति को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कई बार उन्हीं गलतियों के कारण इंसान की आयु में कमी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की उम्र कम होती जाती है, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।  

महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि जो व्यक्ति पढ़ते वक्त खाना खाते हैं, उनकी उम्र कम हो जाती है। इसलिए जो लोग लंबी उम्र की इच्छा रखते हैं उनको पढ़ते हुए खाना नहीं चाहिए या फिर भोजन करते हुए पढ़ना नहीं चाहिए। 

ऐसा कहा जाता है कि जब भी आप सोएं तो सोते समय आपके पैर मुख्य द्वार की ओर नहीं होने चाहिए।  वरना आपकी उम्र कम हो सकती है।

अगर हम खाना खाने से पहले और बाद में हाथ मुंह नहीं धोएंगे तो हमारी उम्र धीरे-धीरे कम होती जाती है। इसलिए कभी भी जूठे मुंह भोजन नहीं करना चाहिए। तो ऐसे में अगर आपको भी ये आदत हो तो तुरंत छोड़ देनी चाहिए।

सूर्योदय होने के बाद और सूर्यास्त के समय सोना शरीर को रोगी बनाता है और उम्र को भी कम करता है। इसलिए इस टाइम पर सोना नहीं चाहिए। 

शास्त्रों के अनुसार मंगल और शनिवार के दिन बाल कटवाने से भी कम उम्र या व्यक्ति के बीमार होने चांस ज्यादा बढ़ते हैं। 

Lata

Advertising