जानिए, गाय को रोटी खिलाने के फायदों के बारे में

Monday, Apr 22, 2019 - 05:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है और साथ ही इन्हें पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटि के देवी-देवता निवास करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर ऐसा कहा गया है कि गो माता की सेवा करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। अगर देखा जाए तो आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो गाय की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कहता हैं कि गाय को नियमित रूप से एक रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या किसी को मालूम है एक रोटी खिलाना इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे इसके बारे में- 

शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है तो जब बात गाय को रोटी खिलाने की आती है तो अगर रोज 33 कोटि देवी-देवताओं को भोग लगाया जाए तो इससे बड़ा पुण्य लाभ और क्या हो सकता है। इसलिए ऐसा कहा भी जाता है कि केवल एक गाय की सेवा करने से 33 कोटि के देवी-देवताओं की सेवा होती है और इसका पुण्य मिलता है। कहते हैं कि जिस घर में गाय को रोटी खिलाई या सेवा की जाती है उनकी तो पीढ़ियां ही तर जाती है। यानि इतना अधिक पुण्य मिलता है कि उस कुल में जन्म लेने वाली पीढ़ियां संसार के सभी सुख भोगती हैं। 

वहीं दूसरी ओर यह भी माना जाता है कि यदि गाय को रोटी के साथ गुड़ भी खिलाया जाए तो बड़ा लाभ मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गाय को गुड़ तभी खिलाएं जब वह बैठी हो। वीरवार को जब भी गाय को रोटी खिलाएं तो उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि इस तरीके से रोटी खिलाने पर बहुत ही पुण्य लाभ होता है। साथ ही मनुष्य के जीवन की लौकिक और अलौकिक दोनों ही फलों की प्राप्ति हो जाती है।

Lata

Advertising