Kiss Day 2020: अपनों को किस करके करें प्यार का इजहार

Thursday, Feb 13, 2020 - 07:51 AM (IST)

Follow us on Instagram

‘प्यार’ शब्द जुबान पर आते ही पूरे बदन में एक अजीब सी झुंझुनाहट होने लगती है। ऐसे में जब प्यार का मौसम यानि वैलेंटाइन वीक चल रहा हो तो हर कोई इस प्यार के अहसास में डूब जाना चाहता है। प्यार एक नदी के प्रवाह की तरह है जो सदैव चलता रहता है और हर तरफ खुशियां बिखेरता है। प्यार करने वालों में सहजता, सरलता, त्याग और सहनशीलता जैसे गुण स्वयं ही आ जाते हैं। विश्व भर में प्यार को स्वीकार करते हुए मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे अपने स्वरूप में कई तरह के बदलाव कर चुका है। पहले जहां वैलेंटाइन डे के बारे में बात करने से लोग झिझक महसूस करते थे अब वहीं हर उम्र वर्ग के लोगों की सोच में परिवर्तन आया है।

किस का महत्व: ‘किस’ को हिंदी में चुंबन कहा जाता है। चुंबन एक स्वाभाविक क्रिया है। एक मां अपने बच्चों को स्नेहभाव से चूमती है। पिता अपने बच्चों को प्रेम से चूम कर उन्हें सुरक्षा का अहसास करवाते हैं। पति-पत्नी का चुंबन उनके आपसी लगाव और प्यार के इजहार को जाहिर करता है। इस प्यार के अहसास से वह जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लेते हैं। देखा जाए तो हर रिश्ते में चुंबन के अलग-अलग अर्थ होते हैं लेकिन हर रिश्ते में चुंबन करने का मुख्य लक्ष्य प्यार का इजहार करना ही होता है।

चुंबन के लाभ : विदेश में चुंबन पर हुए शोधों से पता चलता है कि रोज प्रात: अपने साथी को चुंबन करने से उस व्यक्ति की आयु 5 वर्ष अधिक हो जाती है। चुंबन करने से व्यक्ति के चेहरे की अलग-अलग मांसपेशियों में खिचांव होता है जिससे रक्त-संचार संतुलित बना रहता है। चुंबन करने से चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती और चेहरे की चमक भी बढ़ती है। पति-पत्नी के प्रेम स्वरूप किए गए चुंबन से उनमें सुरक्षा की भावना के साथ आत्म-संतुष्टि भी झलकती है।

मर्यादा में रहकर मनाएं ‘किस डे’: वैलेंटाइन डे से एक दिन पूर्व मनाए जाने वाले किस डे को लेकर हर उम्र वर्ग के लोगों में काफी जोश है। अपने प्यार का इजहार करने के लिए मां-बाप भी अपने बच्चों को किस कर सकते हैं। समाज की मर्यादा को निभाते हुए किस डे पर कई लड़कियां और लड़के अपने फ्रैंडस को ही उनके हाथ पर किस करके इस दिन को मनाएंगे।

शीतल जोशी
joshisheetal25@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising