Khatu Shyam Ji Lakhi Mela 2026 : बाबा श्याम के भक्तों के लिए बड़ी तैयारी, मेले में तैनात रहेंगे 6500 हजारों पुलिसकर्मी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khatu Shyam Ji Lakhi Mela 2026 : खाटू श्याम मंदिर को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस प्रशासन ने इस बार मेले की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी है। करीब 6500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पूरे मेला क्षेत्र को 22 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। इसके अलावा लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

सुगम दर्शन की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और 75 फीट चौड़े दर्शन मार्ग का निरीक्षण किया गया। यहां 14 कतारों के माध्यम से भक्तों को व्यवस्थित रूप से बाबा के दरबार तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन का विशेष ध्यान इस बात पर है कि दर्शन के बाद निकासी प्रक्रिया सुचारु रहे और किसी प्रकार की भीड़भाड़ न हो। मंदिर कमेटी ने पेयजल, छाया और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की है।

प्रशासन और मंदिर कमेटी का समन्वय
मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए जाएंगे, ताकि कस्बे में दबाव कम किया जा सके। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन का साझा लक्ष्य है कि देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन का अनुभव मिल सके। बाबा श्याम की नगरी भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News