Kharmas 2026 End Date: खुशखबरी! आज खत्म हो रहा खरमास, कल से फिर गूंजेंगी शहनाइयां, नोट कर लें जुलाई तक के विवाह और शुभ मुहूर्त की पूरी List
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:31 PM (IST)
Kharmas 2026 End Date: हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। 14 अप्रैल को सूर्य देव के राशि परिवर्तन के साथ ही एक महीने से चला आ रहा खरमास समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही पिछले एक माह से मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक हट जाएगा और कल यानी 15 अप्रैल से एक बार फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।

मेष संक्रांति और बैसाखी का संयोग ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज 14 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मेष राशि में आना 'मेष संक्रांति' कहलाता है और इसी के साथ आज बैसाखी का पावन पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

क्यों बंद थे मांगलिक कार्य? शास्त्रों के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य, गुरु बृहस्पति की राशि (धनु या मीन) में होते हैं, तो उनकी शुभता कम हो जाती है, जिसे खरमास कहा जाता है। इसी कारण पिछले एक महीने (15 मार्च से) शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, सगाई और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों पर रोक लगी हुई थी।

जुलाई तक विवाह मुहूर्तों की भरमार अगर आप भी इस सीजन में विवाह या कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास जुलाई तक का समय है। स्रोतों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई तक विवाह के कुल 28 मुख्य मुहूर्त बन रहे हैं:

अप्रैल: कुल 8 शुभ मुहूर्त
मई: कुल 8 शुभ मुहूर्त
जून: कुल 8 शुभ मुहूर्त
जुलाई: कुल 4 शुभ मुहूर्त

सावधान! 25 जुलाई से फिर लगेगा ब्रेक जुलाई के बाद विवाह कार्यों पर एक बार फिर विराम लग जाएगा। मान्यता है कि 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास का प्रारंभ हो रहा है, जो 21 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान भगवान विष्णु चार माह के लिए पाताल लोक में विश्राम करने चले जाते हैं, इसलिए इन महीनों में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

