फिजूलखर्ची को रोकने के लिए आज ही घर में रखें ये चीज़ें

Wednesday, Apr 17, 2019 - 01:19 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में अधिक पैसा होने की वजह से कई लोगों में फिजूलखर्ची करने की लत लग जाती है और यही आदत धीरे-धीरे व्यक्ति को कंगाल बना देती है। आज हम आपको इससे बचने के लिए महाभारत में भगवान कृष्ण द्वारा बताई गई उन पांच चीज़ों के बारे में बताएंगे जिसे घर में रखने पर फिजूलखर्ची से बचा जा सकेगा और जिससे घर में बरकत बनी रहेगी। शास्त्रों में भी बताया गया है कि इन्हें रखने पर जीवन में कभी किसी व्यक्ति को दरिद्रता का सामना नहीं करना पडे़गा। तो चलिए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में-

चंदन 
शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि व्यक्ति को अपने घर में हमेशा चंदन रखना चाहिए। जैसे कि श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि जिस प्रकार चंदन के पेड़ पर सांप लिपटे रहते हैं लेकिन फिर भी चंदन को जहरीला नहीं बना पाते। उसी प्रकार चाहे जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा घर में हो, चंदन रखने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर में हमेशा सकरात्मक ऊर्जा बना रहती है। 

घी 
कहते हैं कि घर में देसी घी रखने पर खाने-पीने में हमेशा बरकत बनी रहती है। लेकिन इसके साथ एक बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि घी केवल गाय का ही होना चाहिए और अगर हो सके तो गाय का घी घर पर ही बनाना चाहिए। सुबह-शाम घर के मंदिर में उसी घी से दीपक भी जलाना चाहिए। ऐसा करने पर जीवन में आ रही आर्थिक समस्या दूर होती है। 

वीणा
मां सरस्वती ज्ञान और सद्बुद्धि की देवी के रूप में जानी जाती हैं। धन को सही तरह से उपयोग करने का ज्ञान मां सरस्वती से ही मिलता है। श्रीकृष्ण ने बताया कि जिस प्रकार माता सरस्वती कमल के फूल पर विराजमान हैं और जिस प्रकार कमल का फूल कीचड़ में उगता है लेकिन कीचड़ कमल को छू भी नहीं पाता है। उसी प्रकार माता सरस्वती के वाद्य यंत्र वीणा को घर में रखने से दरिद्रता, गरीबी और अज्ञान दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

जल 
घर के मंदिर में पीतल या चांदी के बर्तन में जल भरकर रखने से धन के आवागमन ठीक होता है। एक बात का ध्यान जरूर रखने चाहिए जब भी घर कोई आए उसे पानी अवश्य पीलाना चाहिए। ऐसा करने से धन का फिजूलखर्च नहीं होता है और साथ ही घर में धन बना भी रहता है।

पानी से भरी बाल्टी
कहते हैं कि घर के बाथरूम में साफ पानी की बाल्टी भरकर रखनी चाहिए और उसे रखने के लिए ईशान यानि पूर्व-उत्तर का कोना ही चुनें।  

Lata

Advertising