केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में मिले ताम्रपत्र!

Thursday, Sep 05, 2019 - 10:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
रुद्रप्रयाग:
भगवान श्री केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में ताम्रपत्र मिले हैं। मंदिर के गर्भ गृह में 13 ताम्रपत्र दीवार पर लगे थे। इन ताम्रपत्रों पर अष्ठ भैरव से संबंधित बातें लिखी हैं। मंदिर समिति के कर्मियों का कहना है कि ये ताम्रपत्र पहले नहीं थे। समिति कर्मियों ने मुख्य कार्याधिकारी को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया है।

मंगलवार को बी.के.टी.सी. के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अशोक खत्री को ताम्रपत्रों को दिखाने के बाद मामला सामने आया। चण्डिका देवी की काष्ठ फरसे के पीछे 4, केदारनाथ की गद्दी स्थल के नीचे 2, ऊषा-अनिरुद्ध विवाह स्थल के आसपास के दरवाजों पर ताम्रपत्र लगे हुए मिले। जिन पर ङ्क्षहदी में कक्ष संख्या इत्यादि लिखा हुआ है। बी.के.टी.सी. के उपाध्यक्ष अशोक खत्री का कहना है कि इन ताम्रपत्रों की जांच पुरातत्व विभाग से कराई जाएगी। 

Jyoti

Advertising