करवा चौथ 2019: कुंवारी लड़कियों चांद नहीं तारों की करती हैं पूजा, जानें कारण

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 01:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
करवा चौथ, ये एक ऐसा दिन है जिस दिन प्रत्येक सुहागिन महिला अपने पति की लंबी आयु की कामना से पूरा दिन भूखी-प्यासी रहती हैं। यूं तो हर विवाहित महिला न केवल करवा चौथ के दिन बल्कि प्रत्येक दिन भगवान से अपने सुहाग की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं परंतु करवा चौथ के दिन को लेकर हिंदू धर्म में विभिन्न मान्यताओं के प्रचलित होने के कारण इस दिन को अधिक खास माना जाता है। कहा जाता है जो महिला इस दिन पूरी निष्ठा से माता करवा को समर्पित ये व्रत रखती हैं उनके सुहाग की उम्र लंबी होती है।
Karwa Chauth mantra jaap, karwa chauth 2019, karwa chauth story, karwa chauth vrat, करवा चौथ 2019, कार्तिक मास, punjab kesari, religious concept, kundli tv, hindu religion, hindu shastra, vrat or tyohar, fast and festivals
बता दें इस बार करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। मान्यता है इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के नाम का सोलह श्रृगांर के अलावा भी कुछ बातें होती हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। तो अगर आपको इन बातों के बारे में नहीं पता को घहराईए मत क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं वो खास बातें जिसे जानने के बाद आपसे करवा चौथ पर किसी तरह की गलती होने की गुंजाइश नहीं रहेगी।

इन शुभ व अशुभ कामों को जानने से पहले बता दें कि करवा चौथ का व्रत न केवल विवाहित महिलाएं बल्कि अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं। मगर कुछ लड़कियां चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं जो शुभ नहीं माना जाता। इसके विपरीत लड़कियों को तारों के दर्शन करके अपना व्रत सपंन्न करना चाहिए।
Karwa Chauth mantra jaap, karwa chauth 2019, karwa chauth story, karwa chauth vrat, करवा चौथ 2019, कार्तिक मास, punjab kesari, religious concept, kundli tv, hindu religion, hindu shastra, vrat or tyohar, fast and festivals
ये काम होते हैं शुभ-
संभव हो तो करवा चौथ के दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनें ऐसा करना शुभ माना जाता है। अगर ऐसा संभव न हो तो इस दिन लाल और पीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

इस दिन अपने पति की नज़र ज़रूर उतारें, कहते हैं ऐसा करने से पति के पर पड़ा नकारात्मक ऊर्जा का साया खत्म होता है। इसके अलावा इस दिन अपेन पति के चरण स्पर्श ज़रूर लें। मान्यता है इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।

हहो सके तो इस इस दिन अपने पति को कुछ न कुछ गिफ्ट ज़रूर करें। इसके अलावा इस दिन मंगलसूत्र पहने से पहले उस पर हल्दी लगाएं।
चंद्रमा की पूजा को दौरान अपने के साथ दीपक जलाएं।
Karwa Chauth mantra jaap, karwa chauth 2019, karwa chauth story, karwa chauth vrat, करवा चौथ 2019, कार्तिक मास, punjab kesari, religious concept, kundli tv, hindu religion, hindu shastra, vrat or tyohar, fast and festivals


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News