करवा चौथ पर करें इन मंत्रों का जाप और पाएं सौभाग्य का वरदान

Wednesday, Oct 16, 2019 - 10:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस साल करवा चौथ का पर्व 17 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती हैं और रात में चांद को देखकर ही व्रत खोलती हैं। स्त्रियां पूरा दिन निराहार व्रत रखती हैं, केवल सुबह के समय सरगी खाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर सुहागिन औरतें इन मंत्रों का जाप करेंगी तो अवश्य ही सौभाग्य का वरदान पाएंगी। शास्त्रों में भी इन मंत्रों का जाप करना फलदायी बताया गया है। 

मंत्र-
ओम गणेशाय नमः
गणेश पूजन के समय इस मंत्र का जाप करने से आपको सुख की प्राप्ति होती है।
यहां जानें, करवा चौथ से जुड़ी और जानकारी

ओम नमः शिवाय
ओम शिवायै नमः

शिव जी की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

ओम अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात 
ओम षण्मुखाय नमः
ओम सोमाय नमः

चंद्रमा पूजन के दौरान इस मंत्र के जाप से आपके जीवन की सभी परेशानियों का खात्मा होगा। 

Lata

Advertising