Karwa Chauth Chand 2023: जानें, आपके शहर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद

Wednesday, Nov 01, 2023 - 10:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैतो (पराशर): प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सुहागिनों का सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ 1 नबंवर को मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार का उत्सुकता से इंतजार रहता है। ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री ‘विद्यालंकार’ के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसार 1 नबंवर को रात्रि 8.16 से 8.36 बजे के बीच चांद देखा जा सकता है। यह चंद्रमा विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा लेकिन यह मौसम पर निर्भर रहेगा। 

Karva chauth: आज पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत

लव राशिफल 1 नवंबर -  बारिशों का पानी बनके जो इश्क बरसे

आज का राशिफल 1 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (1st november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Karwa Chauth 2023 Moon Rising Time: पंडित शिव कुमार ने कहा कि एक प्रख्यात पंचांग के अनुसार चांद दर्शन का संभावित समय जालंधर में रात्रि लगभग 8.14 बजे, फरीदकोट 8.19, अमृतसर 8.15, जयपुर 8.20, अजमेर 8.32, चंडीगढ़ 8.10, पंचकूला 8.10, लुधियाना 8.15, फिरोजपुर 8.19, मोगा 8.18, फाजिल्का 8.24, बठिंडा 8.20, पटियाला 8.13, संगरूर 8.17, रोपड़ 8.12, नवांशहर 8.14, कपूरथला 8.14, पठानकोट 8.15, जम्मू 8.12, होशियारपुर 8.12, अंबाला 8.11, रोहतक 8.17, पानीपत 8.15, हिसार 8.21, सिरसा 8.22, कैथल 8.15, जींद 8.17, दिल्ली 8.16, फरीदाबाद 8.15, गुरुग्राम 8.16, श्रीगंगानगर 8.26, बीकानेर 8.34 तथा शिमला में 8.09 बजे दिखाई देगा। 

पंडित शिव कुमार ने कहा कि भारत में सनातन धर्मी महिलाएं इस व्रत को दिनभर निर्जल अपने अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं और चंद्रमा को अघ्र्य देकर ही अपना व्रत पूरा करती हैं।

Niyati Bhandari

Advertising