Karwa Chauth 2024: महिलाएं ध्यान दें ! आपके शहर में इस समय निकलेगा चांद

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 04:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Karwa Chauth 2024: सुहाग की सलामती और प्रेम के प्रतीक का पर्व करवाचौथ बस आने ही वाला है। महिलाएं पूरे तन और मन के साथ इस व्रत को रखती हैं। भारत के हर एक कोने में इस पर्व को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। 2024 में 20 अक्टूबर को ये व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। करवा चौथ का त्योहार प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। इसके पीछे कई पौराणिक कथाएं और लोककथाएं जुड़ी हुई हैं। यह त्योहार न केवल पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ावा देता है बल्कि यह भारतीय संस्कृति की गहराई को भी दर्शाता है। करवा चौथ का त्योहार सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा है। इस दिन महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर एकत्र होती हैं। सारा दिन भूखा-प्यासा रहने के बाद रात के चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है। महिलाएं इस दिन बहुत बेसब्री से चाँद का इंतजार करती हैं। बता दें कि हर शहर में चांद निकलने की टाइमिंग अलग-अलग होती है। यदि आप भी अपने शहर में चांद निकलने की टाइमिंग को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। तो चलिए जानते हैं विस्तार से-

PunjabKesari Karwa Chauth 2024

सूरत: 7:40 PM
जयपुर: 7:54 PM
आगरा: 8:16 PM
लखनऊ: 8:05 PM
बरेली: 7:46 PM
वाराणसी: 7:32 PM
कानपुर: 7:32 PM
चेन्नई: 8:43 PM
पुणे: 8:56 PM
मुंबई: 8:59 PM
कुरुक्षेत्र : 8: 00 PM
गाजियाबाद: 8:11 PM
नोएडा: 8:14 PM
नई दिल्ली: 8:15 PM
देहरादून: 7:09 PM
कोलकाता: 7:46 PM
बैंगलोर: 7:55 PM
गुरुग्राम: 8:16 PM
चंडीगढ़: 7:54 PM
फरीदाबाद: 8:04 PM
अमृतसर: 7:54 PM
अंबाला: 7:55 PM
भोपाल: 8:29 PM
इंदौर: 8:25 PM
अहमदाबाद: 7:38 PM

PunjabKesari Karwa Chauth 2024

Importance of Chandra Darshan on Karwa Chauth करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन का महत्व 
करवा चौथ एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखद जीवन के लिए उपवास रखती हैं। इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा चाँद के दर्शन करना है।  चांद को नारीत्व का प्रतीक माना जाता है।  चांद की कलाएं बदलती हैं, ठीक उसी तरह जैसे जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। महिलाएं चांद को देखकर अपने जीवन की कठिनाइयों को पार करने और अपने पति के लिए सकारात्मकता की कामना करती हैं। करवा चौथ पर चांद का दर्शन करना यह दर्शाता है कि महिलाएं अपने पतियों के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण का प्रदर्शन कर रही हैं।

PunjabKesari Karwa Chauth 2024


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News