Kark Sankranti: अब ग्रहों के राजा सूर्य दिखाएंगे अपना दम, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ !

Monday, Jul 17, 2023 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Sankranti 2023: ज्योतिष और सौरमंडल में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव 1 साल के बाद अपने मित्र चंद्रमा की कर्क राशि में आ गए हैं और कुछ राशियों के लिए खुशखबरी भी लेकर आ रहे हैं। इन राशियों को खूब धन-संपदा प्राप्त होगी। सूर्य देव 17 जुलाई 2023 को सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर बुध की मिथुन राशि से निकल कर चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर वह 17 अगस्त तक रहेंगे और कर्क राशि में उनका कंबीनेशन बुध ग्रह से मिलेगा, जिससे बुधादित्य राजयोग भी बनेगा। 1 महीने तक कर्क राशि में रहने के बाद सूर्य देव 17 अगस्त को अपने दूसरे मित्र ग्रह सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य कर्क राशि में आकर कई राशियों का भाग्य चमकाएंगे। ऐसी कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें सूर्य अपना राशि परिवर्तन करके बहुत लाभ देने वाले हैं।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सूर्य को ज्‍योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्‍योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्‍यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है, जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।



धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एक साल में सूर्य ग्रह 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं और जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस नाम के आगे संक्रांति शब्द जुड़ जाता है।

सूर्य देव 17 जुलाई को कर्क राशि में गोचर कर गए हैं इसलिए इस दिन कर्क सक्रांति है और सूर्य देव एक महीने तक कर्क राशि में रहते हुए कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य जगा देंगे यानी इन राशियों की बल्ले-बल्ले रहने वाली है।

ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं। इस बारे में सिलसिलेवार आपको बताने जा रहा हूं और सबसे पहले मेष राशि की बात करूंगा जिसके लिए सूर्य का गोचर बेहद शानदार रहने वाला है।

मेष: सूर्य का राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। खेलकूद में आगे बढ़ने की सोच रहे खिलाड़ियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। यही नहीं, आपके इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के जीवन में अच्छी खबर लेकर आएगा और पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। इस दौरान पढ़ाई में प्रदर्शन भी बेहतर होगा और उचित परिणाम मिलने की संभावना भी बहुत अधिक रहेगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। सूर्य गोचर के कारण मिथुन राशि वालों को अपने जीवन में महत्वपूर्ण लाभ का अनुभव होगा। विशेषकर दूसरे भाव में गोचर के कारण जातकों को अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लोगों को अपने दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग बनेंगे और भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लेंगे। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करने से जीवन में विभिन्न चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी।



तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है, जिसमें सूर्य का गोचर होगा और कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा के साथ सूर्य की मित्रता है। जैसे ही सूर्य कर्क राशि में गोचर करेगा, कर्क राशि के जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा क्योंकि सूर्य दूसरे भाव में ग्रह का स्वामी है।कुंडली के दूसरे भाग को धन और वाणी स्थान भी कहा जाता है इसलिए धन की आमद भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। सूर्य के कर्क राशि में गोचर से कर्क राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी नियंत्रण में रहेंगी। इससे विवाह में आने वाली परेशानियां भी दूर होंगी और व्यापार में भी सफलता मिलेगी।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि के जातकों के लिए, सूर्य ग्यारहवें घर का स्वामी है। जिसे इनकम स्थान भी कहा जाता है। इसलिए सूर्य के गोचर से तुला राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। इस राशि वाले जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे।कामकाज की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है।

पांचवीं भाग्यशाली राशि देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि है। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कैरियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।

छठी भाग्यशाली राशि शनिदेव की कुंभ राशि है जिसके लिए सूर्य का गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। सूर्य के मित्र राशि में गोचर (Surya Gochar 2023) होने से कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

 

Niyati Bhandari

Advertising