इस समय घर में भूलकर भी न जलाएं कपूर, नहीं होगा कुछ भी शुभ

Tuesday, Mar 26, 2024 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kapur Jalane ke Niyam: प्रत्येक हिंदू घर में पूजा-पाठ के दौरान कई तरह की वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें से एक है कपूर। जो न सिर्फ पूजा-पाठ में विशेष स्थान रखता है बल्कि इसका ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी खास महत्व माना गया है। घर में कपूर जलाने से कई तरह की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। कपूर जलाने के भी कुछ नियम हैं कि किस समय, किस पात्र में और किस दिशा में कपूर को जलाना चाहिए। तो ऐसे में देर न करते हुए आइए जानते हैं, इसके बारे में विस्तार से-    

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में जलाना चाहिए। यह समय सबसे उत्तम और लाभकारी होता है। इसी के साथ कपूर को संध्याकाल में भी आरती के समय या पूजा के समय जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है लेकिन इसी बीच आपको ये बता दें कि कपूर को कभी भी सुबह की पूजा के दौरान नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सुबह की पूजा के समय घी का दीपक जलाना सबसे श्रेष्ठ माना गया है।      

कपूर से जुड़ा अगला नियम ये है कि कपूर को कभी भी मिट्टी के दीपक में नहीं जलाना चाहिए। मान्यता है कि यह तांत्रिक पूजा में आता है। गृहस्थी लोगों की पूजा सात्विक कहलाती है। ऐसे में गृहस्थियों को हमेशा कपूर पीतल के दीपक या बर्तन में ही जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीतल के दीपक में कपूर जलाने से पूजा दोषहीन पूर्ण होती है।      

कपूर जलाने से पहले पूरे घर की साफ-सफाई अच्छे तरह से कर लें।      

इसके अलावा कपूर को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाना बेहद शुभ माना जाता है, इससे आर्थिक संकट दूर होता है।      

कपूर से जुड़े कुछ उपाय-    
यदि आप की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसे में रात को सोने से पहले चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर को एक साथ जला लें, माना जाता है ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती।    

अगर आपके काम में बार-बार रुकावट आती हो तो शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदें डालें। अब इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है। बता दें कि इस उपाय से काम में आ रही रुकावटें दूर होने के साथ-साथ घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।    

सोते समय बुरे सपने आते हैं या फिर आपको डर लगता है तो अपने बेडरूप में कपूर जलाकर सोएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।

Niyati Bhandari

Advertising