Kanya rashi Horoscope 2024: कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 09:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gemini Horoscope 2024: आज बात करेंगे कन्या राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहेगा ? 1 जनवरी के दिन चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु लग्न में हैं। सूर्य और मंगल चौथे भाव में हैं। राहु सप्तम भाव में हैं। कुंडली का केंद्र सारा पाप प्रभाव में आ गया है। राशि के स्वामी का तीसरे में चले जाना बढ़िया नहीं है। शनि छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु पहले 4 दिन शुभ गोचर में नहीं रहेंगे। गुरु एक ऐसा एकलौता ग्रह है, जो आपके पूरे साल को खुशनुमा बना देगा। चंद्रमा के ऊपर से केतु का गोचर होता है तो थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2024 में कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
14 फरवरी से 15 मार्च तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा। सूर्य चौथे भाव में हैं और शुभ गोचर में आ जाएंगे।
सूर्य दशम भाव में रहेंगे 15 जून से 17 अगस्त तक।
15 नवंबर से 15 दिसंबर तक का समय आपके लिए सही रहेगा।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु आय और धन के कारक हैं। गुरु की दृष्टि रहेगी दूसरे भाव के ऊपर। धन का फ्लो बना रहेगा। गुरु के प्रभाव के कारण ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शनि की दृष्टि बारहवें भाव के ऊपर जा रही है। शनि पूरा साल रहेंगे, इस वजह से खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाएं। कारोबार निश्चित तौर पर सही रहेगा। जनवरी के मध्य के बाद कारोबार के लिए समय सही रहेगा। शनि छठे भाव को मजबूती दे रहे हैं। ये भाव लग्न का छठा होता है। कर्म और कारोबार के लिहाज से समय ज्यादा खराब नहीं रहेगा। अप्रैल के बाद जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप को लेकर थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गुरु आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी हैं। सप्तम भाव के स्वामी अष्टम में आ गए। सप्तम के ऊपर मंगल की दृष्टि भी है। साल की शुरुआत में पार्टनर के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। 30 अप्रैल के बाद सिंगल लोगों के लिए शादी के दरवाजे खुलेंगे। गुरु सप्तम के भी स्वामी हैं। सप्तम के स्वामी का भाग्य स्थान में आ जाना बहुत बढ़िया है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है।
 
Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: हेल्थ के भाव में शनि रहेंगे। सूर्य आपकी कुंडली में शुभ गोचर में आ जाएंगे। हार्ट के मरीज अपना थोड़ा ख्याल रखें। वैसे सेहत को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: पढ़ाई देखी जाती है बुध या फिर गुरु से। कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं। जिस वजह से कन्या राशि के जातक काफी समझदार होते हैं। जो स्टूडेंट्स रिसर्च से जुड़ा हुआ काम कर रहे हैं उनके लिए समय काफी बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News