सावन के अंतिम सोमवार पर कन्या पूजन: मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 10:55 AM (IST)

Kanya Pujan on last Sawan Somwar : हिंदू धर्म में सावन का आखिरी सोमवार देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत पावन अवसर माना जाता है। इस बार सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है। माना जाता है कि इस दिन शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र मनचाही सफलता प्राप्त होती है और जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। यदि आप मनोवांछित फल, सुखी वैवाहिक जीवन और घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो सावन के अंतिम सोमवार के दिन कन्या पूजन अवश्य करें। छोटे बच्चों में देवी का वास माना जाता है, और कन्या पूजन से मां गौरी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

Kanya Pujan on last Sawan Somwar

सावन के अंतिम सोमवार पर कन्या पूजन की सही विधि

कन्याओं का आमंत्रण
सावन सोमवार के शुभ दिन 2 से 10 वर्ष तक की 9 कन्याओं और एक छोटे बालक को आदरपूर्वक अपने घर आमंत्रित करें।

चरण धुलकर आसन देना
जब कन्याएं घर आएं, तो उनके चरणों को स्वच्छ जल या दूध-जल के मिश्रण से पखारें और उन्हें साफ एवं आरामदायक आसन पर बिठाएं।

Kanya Pujan on last Sawan Somwar

तिलक और श्रृंगार
सभी कन्याओं के मस्तक पर कुमकुम, रोली और अक्षत का सुंदर तिलक लगाएं। उनके हाथों में कलावा बांधें और मां पार्वती का ध्यान करते हुए उन्हें लाल चुनरी या वस्त्र भेंट करें।

सात्विक भोजन कराएं
कन्याओं को शुद्ध देसी घी से बना सात्विक भोजन कराएं। इसमें हलवा, पूरी, चने का प्रसाद और खीर परोसना बहुत शुभ माना जाता है।

दक्षिणा और उपहार
भोजन कराने के उपरांत कन्याओं को अपनी सामर्थ्य अनुसार फल, श्रृंगार सामग्री और दक्षिणा दें। अंत में उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और उन्हें ससम्मान विदा करें।

Kanya Pujan on last Sawan Somwar

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News