Kanwar yatra: जानें, कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा और क्यों खास है इस बार का पहला सोमवार

Saturday, Jun 24, 2023 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kanwar yatra 2023: महादेव के हर भक्त को सावन के माह का बहुत इंतजार होता है क्योंकि भगवान इस समय अपनी असीम कृपा उपासकों पर बरसाते हैं। सावन के महीने का संबंध प्रकृति से भी है। प्रकृति भी इस मौसम में बहुत खुश रहती है। शिवपुराण के अनुसार इस महीने भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन के सारे दुःख-दर्द चले जाते हैं। भोलेनाथ के प्रिय श्रावस मास में शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। कांवड़ यात्रा के बिना ये माह अधूरा है। तो आइए जानते हैं कि कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा और कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Kanwar yatra कांवड़ यात्रा: सावन के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाएगी। श्रावण का महीना 4 जुलाई से शुरू होगा और 31 अगस्त को इसका समापन होगा। कांवड़ यात्रा भी इसी के साथ समाप्त हो जाएगी। सावन के महीने में कावंड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। जो व्यक्ति कावंड़ लेकर जाता है, उन्हें कांवड़िए कहते हैं। हर साल कांवड़िए कांवड़ में जल लेकर जाते हैं और भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं।

Why is the first Monday fast of Sawan 2023 special सावन 2023 का पहला सोमवार व्रत क्यों है खास: वैसे तो सावन माह का हर दिन बहुत ही खास होता है लेकिन इस माह में पड़ने वाले सोमवार की महत्वता और भी बढ़ जाती है। इस बार 2023 सावन का पहला सोमवार बहुत ही खास होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस सोमवार कुछ खास योग बन रहे हैं, जो कि बहुत लाभकारी साबित होंगे। 10 जुलाई को पहला सोमवार पड़ेगा और इस दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। शास्त्रों में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है इस योग में भगवान के मंत्रों का उच्चारण करने से पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है और घर-परिवार में खुशहाली आती है।

Shiv Ji Mantra इस शुभ योग में भोलेनाथ के इन मंत्रों का करें जाप:
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

Rudra Gayatri Mantra रुद्र गायत्री मंत्र:
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

Favorite mantra of lord shiva भगवान शिव के प्रिय मंत्र
ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

महादेव के इन मंत्रों का जाप करने से भक्त हमेशा खुश रहता है और हर तरह की परेशानी कोसों दूर भागती है।

Niyati Bhandari

Advertising