Kanwar Yatra 2022: बोल बम से गूंज उठे शिवालय शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tuesday, Jul 26, 2022 - 08:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): सोमवार को दिल्ली के मंदिरों में बोल बम और हर-हर महादेव का उद्घोष कर शिवभक्त कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। राजधानी के मंदिरों के बाहर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की लंबी कतारे देखने को मिली। हालांकि मंदिर प्रशासनों द्वारा जलाभिषेक के लिए आए लोगों को पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि कांवडिय़ों को अधिक देर पंक्ति में खड़ा नहीं रखा जाएगा, इसलिए यदि कांवड़िया आते हैं तो सबसे पहले जलाभिषेक करने का मौका उन्हीं को दिया जाएगा। लेकिन कांवड़ियों की संख्या इतनी अधिक थी कि दिल्ली के बड़े मंदिरों में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस दौरान पुरूष कांवड़िया ही नहीं बड़ी संख्या महिला कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। नजफगढ़ में अंकुर नाम का 8 वर्षीय बाल कांवड़िया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। अंकुर ने बताया कि वो ऋषिकेश से परिवार सहित जल लेकर दिल्ली आया है ताकि अपने ईष्टदेव भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से अभिषेक कर सके। बता दें कि सोमवार सुबह रूद्राभिषेक कर राजधानी के मंदिरों में भोलेनाथ का विधिवत श्रृंगार किया गया था। वहीं मंदिर प्रशासनों द्वारा विशेष व्यवस्था कांवड़ियों के लिए की थी, पूजा सामग्री से लेकर बेल पत्र व अन्य वस्तुएं मंदिर परिसर में मौजूद करवाई गई थीं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चार कर कांवडिय़ों द्वारा लाए गए कांवर से भोलेनाथ का जलाभिषेक करवाया।

 

Niyati Bhandari

Advertising