Kundli Tv- यहां आज भी आते हैं श्री राम

Monday, Nov 26, 2018 - 04:30 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अयोध्या नगरी, जहां भगवान राम का जन्म हुआ। इसका भारत के तीर्थ स्थानों में अपना ही स्थान है। यह नगर बहुत ही प्राचीन है। यह यूपी के फैजाबाद जिले में पड़ता है। अयोध्या नगरी हिन्दुओं के सात पवित्र नगरों, सप्तपुरी में से एक है। यहां मंदिरों की कमी नहीं हैं, इस नगरी में कण-कण में भगवान का वास है। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका सीधा संबंध श्री राम से है। आईए जानते हैं इस पवित्र भवन के बारे में-

अयोध्या के पवित्र मंदिरों में से एक है कनक भवन। यह मंदिर भगवान राम और देवी सीता को समर्पित है। कनक का मतलब है सोना इसलिए इस मंदिर को सोने का मंदिर भी कहते हैं। यहां भगवान राम और माता सीता की मुर्ति स्थापित हैं। इस मंदिर का नजारा बेहद सुंदर हैं। यह मंदिर इतना आकर्षक है कि लोग खुद व खुद इसकी और खींचे चले आते हैं। कहा जाता है कि इसकी ईमारत और यहां स्थापित प्रतिमा में ही एक अजीब सा आकर्षण है जो लोगो को अपनी और आकर्षित करता है। सुबह के समय सूर्य की किरणे इस भवन पर पड़ने पर यह और भी मनमोहक हो जाता है। पूरा साल यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।

मान्यता के अनुसार यहां आज भी भगवान राम माता सीता के साथ विचरण करते हैं। इसी आस्था से लोग यहां आकर बैठते हैं और प्रभु की आराधना करते है और उनका अनुभव करते हैं। यह मंदिर साल में सभी दिन खुला रहता है। दर्शन करने वाले कभी भी आ जा सकते है।

पौराणिक ग्रंथो के अनुसार सोने का भवन कहा जाने वाला कनक भवन मंदिर का जिक्र निर्माण त्रेतायुग में महाराज दशरथ की रानी कैकेयी के द्वारा कराया गया था। इस महल को कैकेयी ने अपने बहु सीता को मुह दिखाई में उपहार के रूप में दिए था | श्री राम जब श्रीधाम की यात्रा पर निकले उस समय इनके पुत्र कुश के द्वारा इस भवन में अपने माता पिता की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। 
बाबरी विध्वंस में बजरंगबली की भी थी कोई भूमिका ? (Video)

Jyoti

Advertising