Kamshet Tourism: पैराग्लाइडिंग के साथ लें आध्यात्म का आनंद

Saturday, Feb 11, 2023 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kamshet Tourism 2023: पंछियों की तरह खुले आसमान में उड़ने की ख्वाहिश अक्सर हमारे मन में भी उठती है लेकिन पंख न होने से मन मसोस कर रह जाना पड़ता है परंतु आप बिना पंखों के भी परवाज भर सकते हैं। कामशेत में आप अपनी आसमान में उड़ने की इच्छा पूरी कर सकते हैं। पुणे से 45 कि.मी. की दूरी पर स्थित कामशेत महाराष्ट्र का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कामशेत एडवेंचर गतिविधियों के अलावा मिट्टी-गारे से बने खूबसूरत घरों वाले छोटे-छोटे गांवों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का शांत ग्रामीण परिवेश सैलानियों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है। अगर आप इन गर्मियों में कुछ अलग अनुभव लेने की सोच रहे हैं तो यहां का भ्रमण कर सकते हैं।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

कामशात भारत के दो प्रमुख शहरों (मुम्बई और पुणे) के पास स्थित पैराग्लाइडिंग के लिए लोकप्रिय एवं खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कामशेत की समुद्र तल से ऊंचाई 2100 फुट के लगभग है। कामशेत लोकप्रिय हिल स्टेशन खंडाला और लोनावाल के जुड़वा हिल स्टेशन से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अपने खूबसूरत पहाड़ों के कारण कामशेत आज की पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय हो गया है। कभी स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले छापामार योद्धाओं को पैदा करने के लिए जाने वाले ऐतिहासिक पहाड़ अब निर्भय पैराग्लाइडिंग पायलटों तथा रोमांच प्रेमियों के समूह की मेजबानी करते हैं।

कामशेत पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद लोकप्रिय है। मुम्बई व आसपास के अलावा दुनिया भर के रोमांच प्रेमी यहां पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए आते हैं। यदि आप भी पक्षियों की तरह उड़ना चाहते हैं तो आपको एक बार पैराग्लाइडिंग जरूर करनी चाहिए।

पैराग्लाइडिंग ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे आप आसानी से सीख सकते हैं। इसके लिए कामशेत में प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था उपलब्ध है। यदि आप केवल पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो आप टैंडमराइट कर सकते हैं। इसमें आपके साथ एक अनुभवी पायलट होता है जो पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो आप टैंडमराइट कर सकते हैं। इसमें आपके साथ एक अनुभवी पायलट होता है जो पैराग्लाइडिंग करता है। आप केवल उसके साथ होते हैं। यहां साल भर में कभी भी जाया जा सकता है। वैसे पैराग्लाइडिंग का सीजन अक्तूबर से जून तक चलता है।



यहां का मौसम महाराष्ट्र के अन्य स्थलों की तुलना में काफी भिन्न है। ठंडे अर्द्ध शुष्क जलवायु के साथ यहां तापमान 20 डिग्री से लेकर 26 डिग्री के बीच ही रहता है।

Shinde Wadi Hills, Kamshet शिंदे वाडी हिल्स : कामशेत अपने पैराग्लाइडिंग अनुभवों के लिए सबसे अच्छा स्थान है। इसलिए इसे पैराग्लाइडरों का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां कई पैराग्लाइडिंग स्कूल भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से इस रोमांचक एडवेंचर को सीखा जा सकता है। यहां शिंदे वाडी हिल्स अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। जमीन से 100-200 फुट की ऊंचाई होने के कारण इसे पैराग्लाइडिंग नौसीखियों के लिए आदर्श स्थान माना जाता है।

Pavana Lake पावना झील : शिंदे वाडी हिल्स के अलावा आप यहां की प्रसिद्ध पावना झील की सैर का आनंद ले सकते हैं। पावना झील पवना बांध पर बनाई गई एक कृत्रिम झील है। झील के पास 3 किले मौजूद हैं। लोहगाद, तिकोना और तुंगी किला, जहां की सैर आप पवना झील भ्रमण के साथ कर सकते हैं। यह झील नागंज और राजमाची के भी नजदीक है। पावना झील के पास कई आकर्षणों को देख सकते हैं। सूर्यास्त के दौरान झील का दृश्य देखने लायक होता है।



Kondeshwar Temple कोंडेश्वर मंदिर : प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां भगवान शिव को समर्पित कोंडेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह एक प्राचीन हाथी मंदिर है जो बहुत घने जंगलों के बीच में मौजूद है। मंदिर के निर्माण में काले पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। वास्तुकला माकपंथी शैली का प्रतिनिधित्व करती है। मंदिर के पास एक तालाब और एक खूबसूरत झरना भी है।

Bhairi Caves भैरी गुफाएं : अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के साथ थोड़ा रोमांच चाह रहे हैं तो आप यहां की भैरी गुफाओं की सैर का प्लान बना सकते हैं। भैरी गुफाएं कामशेत की ऊंची चट्टानों पर स्थित हैं। यहां लोगों के पास भोजन पकाने वाले ढेरों बर्तन हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार यदि कोई भी उन्हें चोरी करने की कोशिश करता है तो उनका अपना भगवान उन्हें दंडित करता है। गुफाओं तक ट्रैकिंग के द्वारा पहुंचा जा सकता है।



Bedse Caves बेडसे गुफाएं : बेडसे गुफाएं महाराष्ट्र की सबसे पुरानी गुफाओं में से एक हैं, जो 60 ईसा पूर्व से संबंध रखती हैं। हालांकि ये गुफाएं कामशेत से बहुत दूर हैं लेकिन यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। ये गुफाएं एक मैली पहाड़ी स्थान पर स्थित हैं। यहां 4 से 25 फुट ऊंचे खम्भे मौजूद हैं। वेडसे गुफाएं अपनी अद्भुत नक्काशी के लिए जानी जाती हैं। ये गुफाएं बौद्ध धर्म का प्रतिनिधित्व करती हैं। यहां की सबसे प्रसिद्ध चैत्य गुफा है जहां एक विशाल स्तूप रखा हुआ है।

How to reach ऐसे पहुंचें
मुम्बई-पूणे से कामशेत के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन लोनावला है जो यहां से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से आप बसों तथा निजी वाहनों से भी लोनावला तक पहुंच सकते हैं।



 

 

Niyati Bhandari

Advertising