Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर श्री हरि को लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान विष्णु संग मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 03:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kamika Ekadashi 2024: 31 जुलाई को सावन माह की पहली कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वैसे तो एकादशी का व्रत रखने से श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि आप इस व्रत को रखते हैं तो सावन माह में होने की वजह से भगवान विष्णु के साथ आपको महादेव की भी असीम कृपा प्राप्त होगी। इस दिन प्रभु को खुश करने के लिए कुछ खास चीज का भोग लगाना चाहिए। यदि आप भी भगवान को जल्द से जल्द प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन चीजों का भोग अवश्य लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं -

PunjabKesari Kamika Ekadashi

Offer these things to Lord Vishnu भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग
अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए इस दिन भगवान विष्णु को लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा आप बूंदी के साथ-साथ बेसन के लड्डुओं का भी भोग लगा सकते हैं। जल्द ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

सावन माह में मालपुए और घेवर का चलन भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप जगत के पालनहार को इस चीज का भोग लगाते हैं तो वो जल्दी खुश हो जाते हैं।

घर में खुशियों को बरकरार रखने के लिए इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Kamika Ekadashi

यदि आप एकादशी वाले दिन भगवान को पंजीरी का भोग लगाते हैं तो श्री हरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद आपको मिलता है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में कोई भी चीज का भोग लगाते समय पिली चीज को अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होने के प्रबल योग बन जाते हैं।

भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करते समय तुलसी के पत्तों को शामिल करना न भूलें। तुलसी वाला पंचामृत श्री हरि को बहुत प्रिय है।

PunjabKesari Kamika Ekadashi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News