कामदा एकादशी पर श्री हरि को लगाएं ये विशेष भोग, खुलेंगे सौभाग्य के द्वार
punjabkesari.in Saturday, Apr 05, 2025 - 02:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Kamada Ekadashi Bhog: सनातन धर्म में हर एक एकादशी का बहुत खास महत्व है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी मनाई जाती है। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 8 अप्रैल मंगलवार के दिन रखा जाएगा। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु एवं धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष आराधना की जाती है। कामदा एकादशी के दिन किए गए पूजन व दान का दौगुना फल मिलेगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों का भोग लगाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में सुख और सौभाग्य बनी रहता है। तो आइए जानते हैं कि श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए किस चीज का भोग लगाना चाहिए।
भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाएं
पंजीरी
कामदा एकादशी के दिन श्री हरि को पंजीरी का भोग अवश्य लगाना चाहिए। कहते हैं कि पंजीरी का भोग लगाने से जातक के घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है और धन, ऐश्वर्य और समृद्धि बनी रहती है।
मखाने की खीर
भगवान विष्णु की मखाने की खीर भी अत्यंत प्रिय है। इस दिन विष्णु जी को मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। मखाने की खीर का भोग लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मिठाई
कामदा एकादशी के दिन विष्णु जी पीले रंगे की मिठाई का भोग लगाएं। पीले रंग की चीजें विष्णु जी को प्रिय है। पीले रंग की मिठाई का भोग लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
पंचामृत
विष्णु जी की पूजा में पंचामृत जरूर शामिल किया जाता है। पंचामृत भगवान नारायण का पसंदीदा भोग माना जाता है। पंचामृत का भोग लगाने से घर में बरकत होती है। इसके साथ ही अशुभ ग्रहों का दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है।
मिश्री और केला
इन सब चीजों के अलावा एकादशी के दिन विष्णु जी को मिश्री और केला का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए। मिश्री और केला का भोग लगाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य से तिजोरी भरी रहेगी।