Kalashtami 2026 Kal Bhairav Upay: शनि-राहु के प्रकोप से बचने के लिए 10 अप्रैल को करें ये अचूक उपाय!
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:46 PM (IST)
Kalashtami 2026 Kal Bhairav Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव के रौद्र और रक्षक स्वरूप काल भैरव की उपासना का विशेष विधान है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी मनाई जाती है, जिसे नकारात्मक शक्तियों के विनाश और बाधाओं को दूर करने वाला माना गया है। साल 2026 में वैशाख माह की कालाष्टमी विशेष संयोग लेकर आ रही है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 9 अप्रैल को रात 09:19 बजे शुरू होकर 10 अप्रैल रात 11:15 बजे समाप्त होगी, इसलिए 10 अप्रैल 2026 को ही व्रत और निशा काल की पूजा की जाएगी।

Remedies for Shani Rahu Ketu शनि, राहु और केतु दोष शांति के अचूक उपाय: मान्यता है कि कालाष्टमी पर किए गए उपाय ग्रहों के दुष्प्रभाव को शांत करते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि या राहु-केतु भारी हैं, तो ये उपाय करें:

काले कुत्ते की सेवा: भैरव बाबा का वाहन काला कुत्ता है, इसलिए इस दिन उसे मीठी रोटी या गुड़ लगी रोटी खिलाने से राहु-केतु शांत होते हैं।
चौमुखी दीपक: शनि दोष से मुक्ति के लिए शाम को मंदिर में सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं और ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ का 108 बार जाप करें

नींबू की माला: मानसिक शांति और नजर दोष दूर करने के लिए बाबा को 5, 11 या 21 नींबू की माला अर्पित करें।
शमी पत्र और तिल: आकस्मिक संकटों से रक्षा के लिए भगवान भैरव को शमी के पत्ते और काले तिल अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। कालाष्टमी की रात (निशा काल) में की गई पूजा शत्रुओं पर विजय दिलाती है और जीवन से दरिद्रता का नाश करती है।

