गुरुवार के दिन अपनाएं जानवरों से जुड़े ये उपाय, चमक जाएंगे किस्मत के सितारे

Thursday, Mar 28, 2019 - 01:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
गुरुवार के दिन को हिंदू धर्म में बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष में भई इससे संबंधित बहुत सी बातें बताई गई हैं। मान्यताओं के अनुसार गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन इनकी पूजा का खासा महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी पूजा-अर्चन के अलावा इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं जिनको करने से हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए आपको बताते हैं कि ज्योतिष के मुताबिक इस दिन किया गया कौन सा काम आपको सफलता के साथ-साथ खुशहाल जीवन प्रदान कर सकता है। आपको बता दें कि ये उपाय जानवरों से जुड़े होंगे। जी हां, आपको जानकर शायद थोड़ा आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है। जानवर हमारे जीवन पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। तो आइए देर न करते हुए जानते हैं कि कौन सा जानवर हमारे लिए कैसे लाभदायक माना जाता है।

कुत्ता
अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति के आस-पास कई तरह की नकारात्मक शक्तियां हमारे जीवन पर अपना नेगेटिव प्रभाव डालती हैं। ऐसे में अगर काले कुत्ते को दूध में रोटी डालकर खिलाई जाए तो इससे सभी तरह की बुरी शक्तियों का साया दूर भाग जाता है और भाग्य चमक जाता है।

कौवा
लगभग सभी लोगों को पता होगा कि कौवा न्यायधीश शनि देव का वाहन है। कहा जाता है कि अगर किसी जातक के ऊपर शनि देव का बुरा प्रभाव हो जिस वजह से उसे अपने जीवन में कई परेशानियां का सामना करना पड़ रहा हो तो उसे कौवे तो पीले चावल खिलाने चाहिए या फिर चावलों में हल्दी मिलाकर खिलानी चाहिए। बता दें कि कच्चे और पके हुए दोनों तरह से खिला सकता हैं। ध्यान रहे कौवे को तावल खिलाते समय मन ही मन शनि देव का ध्यान ज़रूर करें

बिल्ली
ज्योतिष के अनुसार गुरूवार के दिन बिल्ली को कच्चा दूध पिलाने से अनेक तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि गुरुवार के दिन बिल्ली को दूध देने से से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गाय
इतना तो सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में गाय पूजनीय है। इन्हें सबस पावन औऱ शुभ पशु माना गया है। हिंदू धर्म में कहा जाता है कि इनकी पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि गाय के अंदर समस्त देवी देवताओं का वास है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाए तो गुरुवार के दिन गाय को गुड़ के साथ घी चुपड़ी हुई रोटी ज़रूर खिलाएं। ऐसा करने भाग्य मजबूत होता है और ग्रहों की बुरी दशा भी ठीक होती है।

ये एक पेड़ बदल सकता है आपकी पूरी ज़िंदगी (VIDEO)

Jyoti

Advertising