बस 1 बार कर दें शुक्र ग्रह को प्रसन्न, शादी के बाद का हर सपना होगा पूरा

Friday, Jun 07, 2019 - 01:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
शादी को लेकर हर किसी के हज़ार सपने होते हैं बल्कि कुछ लोग ने तो इसके सपनों के महल बनाए होते हैं। अब ऐसा हो भी क्यों न। आख़िरकार शादी के बाद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक नया मोड़ आता है। कुछ लोग कहते हैं शादी होने से लड़की के जीवन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। मगर ऐसा नहीं चाहे लड़का हो या लड़की हर किसी की लाइफ पर इसकी एक सा असर देखने को मिलता है।

सभी ये चाहते हैं कि विवाह होने के बाद उनका शादीशुदा जीवन खुशियों भरा हो। अपनी इस चाह को पूरा करने के लिए हर कोई अपनी तरफ़ से हर कोशिश भी करता है। परंतु कई बार लोग इसमें असफल हो जाते हैं। जिस कारण उन्हें परेशानी घेर लेती हैं। ठहरिए-ठहरिए कहीं आप भी तो इन लोगों की सूची में शामिल तो नहीं। अगर हां, तो चलिए हम आपको आज ज्योतिष शास्त्र के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिससे शादी के बाद का आपका हर सपना बहुत जल्दी पूरा होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन के कुछ उपाए हैं जिन्हें अगर किया जाए तो सभी मनाकामनाएं पूरी होती हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में-

महान ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र ग्रह को पैसा, सुख और प्रसिद्धि देने वाला माना गया है। मगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति हो जाए तो उसे कभी अपनी लाइफ में सुख-सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इतना ही नहीं बल्कि उसके वैवाहिक जीवन में भी अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शुक्र को स्त्रीग्रह, वीर्य, प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन संपत्ति, व्यवसाय आदि सुखों के साथ-साथ भोग विलास का कारक भी माना जाता है। अगर शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी दोनों को सुख-समृद्धि से भरा जीवन प्राप्त होता है।

अगर लाइफ में रोमांस हो रहा है कम तो Friday को करें ये काम(VIDEO)
पति-पत्नी दोनों ही करें ये उपाय-
मंदिर में गाय के घी का दान ज़रूर करें।

किसी गरीब को रूई का दान करें, आपसी मतभेद खत्म होगा।

किसी भी देवी मंदिर में जाकर इत्र दान करें, पति-पत्नी का रिश्ता इत्र की खुशबू की ही तरह महकाने लगेगा।

लक्ष्मी जी को खीर का भोग ज़रूर लगावें, रिश्तों में मिठास आएगी।

हर शुक्रवार गाय को हरी घास खिलाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा से धन के साथ-साथ घर में खुशियों का आगमन होता है।

कुंडली के इस योग की वजह से मिलता है प्यार में धोखा ! (VIDEO)

किसी गरीब या ज़रूरतमंद व्यक्ति को सफ़ेद चीज़ों का जैसे दूध, खीर, मिठाई का दान करें।

नहाने वाले पानी में सफ़ेद फूल डालकर नहाएं, इससे शुक्र ग्रह के दोष खत्म होंगे। 

विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी आदि उपहार के तौर पर दें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

शुक्रवार को 108 बार शुक्र मंत्र का जप करें।
शुक्र मंत्र- द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

शुक्र ग्रह के दोषों से छुटकारे के लिए चांदी, चावल, मिश्री, सफ़ेद वस्त्र, दही, सफ़ेद चंदन का दान भी कर सकते हैं।

 

Jyoti

Advertising