रोज सुबह 108 बार करें इस मंत्र का जाप, चंद्र के अशुभ प्रभाव से मिलेगा छुटकारा

Tuesday, Feb 27, 2018 - 06:16 PM (IST)

जैसे कि बहुत लोगों को जानते होंगे कि ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुडंली पर नव ग्रहों का प्रभाव होता है। प्रत्येक ग्रह व्यक्ति पर विभिन्न प्रभाव डालता है। लेकिन इनमें से एक ग्रह एेसा जो हर ढाई दिन में अपनी स्थिति को बदलता है और वो है चंद्र ग्रह। यह मन का कारक माना जाता है, इस ही कराण इसका शुभ-अशुभ प्रभाव व्यक्ति के मन पर होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र अशुभ हो तो उसका मन किसी काम में नहीं लगता। आगे जानें इसके अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय-


उपाय
चंद्र के दोष दूर करने के लिए सोमवार को दही, चीनी, चावल, सफेद जनेऊ और सफेद वस्त्रों का दान किसी गरीब व्यक्ति को करना चाहिए। अगर आप ये चीजें किसी गरीब को देंगे तो उसकी दुआओं से चंद्र के अशुभ असर कम हो सकते हैं और परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।


सोमवार को शिव की भक्ति व व्रत करें व प्रतिदिन अपनी माता के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लें।

रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए।


चंद्र के दोषों को दूर करने के लिए हर सोमवार व्रत करना चाहिए।


चंद्र के दोष दूर करने के लिए किसी भी सोमवार को चांदी और मोती का दान करना चाहिए। साथ ही, चांदी की अंगूठी में मोती धारण करना चाहिए। ये अंगूठी सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए।

Advertising