दिन के अनुसार चुनें अपना लिबाज, समाज में बनेगी पहचान

Thursday, Dec 05, 2019 - 02:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सुखमय जीवन की कामना दुनिया में आए हर व्यक्ति को हाती है। इसी कामना को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति अधिक मेहनत भी करता है। ताकि उसका भाग्य चमक जाए और तमाम इच्छाएं पूर्ण हो जाएं जिसकी इच्छा वो अपने बचपन से करे बैठ होता है। लेकिन बहुत लोगों द्वारा ये प्रश्न आता है कि अधिक मेहनत करने के बाद भी वो इसमें सफल नहीं हो पाते। इसका कारण उनके द्वारा मेहनत में किसी प्रकार की कमी होती है या फिर कुछ और। तो आपको बता दें कई बार इसकी वजह हमारी कुंडली में मौज़द ग्रहों की दशा होती है या ग्रहों के अशुभ प्रभाव होते हैं। जिसकी वजह से कोई भी काम अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाता। तो अगर आप अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपको हर काम में सफलता हासिल मिले तो आगे बताएं गए उपायों आने वाले सोमवार से शुरू कर दें और पूरा 1 हफ्ता इसे करें। आप खुद इसके प्रभाव को पहचान जाएंगे। 

प्रत्येक दिन घर से निकलते समय सरलतम उपाय करें। मान्यता है इन टिप्स को अपनाने से दिन की शुभता में वृद्धि होती है साथ ही साथ भाग्य वृद्धि होती है।  

सोमवार- शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ के दिन यानि सोमवार को लाइनिंग या चौकड़ी (चेक्स) वाले वस्त्र पहनने चाहिए, शुभ होता है। इसके अलावा कांच में अपना चेहरा देखकर घर से बाहन निकलना चाहिए। 
मंगलवार- हनुमान जी के दिन लाल या गुलाबी वस्त्र पहनने की मान्यता है। तो वहीं इस दिन घर से गुड़ खाकर निकला जाए तो दिन अच्छा व्यतीत होता है साथ ही सफलता हासिल होती है। 

बुधवार- गणेश जी को समर्पित बुधवार को हर किसी को हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए तथा घर से निकलते समय धनिए के सेवन करना चाहिए, शुभ माना जाता है। 

गुरुवार- चूंकि गुरुवार श्री हरि का दिन कहलाता है इसलिए इस दिन पीला वस्त्र धारण करने चाहिए। बता दें इसके अलावा इस दिन सफ़ेद रंग के वस्त्र  भी पहनने जा सकते हैं। ध्यान रहे गुरुवार के दिन घर से बाहर निकलते समय जीरा खाना शुभ माना जाता है।  

शुक्रवार- देवी लक्ष्मी के दिन शुक्रवार को दिन भी सफ़ेद या हल्के पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। कहा जाता है श्री हरि की अर्धांगिनी विष्णु भक्तों पर अधिक प्रसन्न होती हैं। इस दिन घर से निकलते समय दही खाएं तथा इनका ध्यान करें। 

शनिवार- शनिवार के दिन काला वस्त्र पहनें। क्योंकि शनिवार शनि देव का दिन कहलाता है। इस दिन घर से निकलते समय अदरक मुंह लगाकर निकलना चाहिए, लाभकारी होता है।  

रविवार- मान्यताओं के मुताबिक रविवार को नीले वस्त्र पहनने चाहिए तथा घर से पान या घी खाकर निकलना चाहिए, शुभ फलों का प्राप्ति होती है। 

कहा जाता है ऊपर बताए उपाय करते समय अपने गुरु, कुलदेव एवं इष्टदेव का स्मरण करने से हर इच्छा पूरी होती है।

 

Jyoti

Advertising