Kundli Tv-  शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करे ये चीज़, आप पर भी होगी धन की वर्षा

Thursday, Sep 20, 2018 - 06:50 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हर कोई चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसे यानि उस पर धन की वर्षा हो। लेकिन कई बार लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं बरस पाती। तो यदि आप भी चाहते हैं कि आप पर माता लक्ष्मी की अपार कृपा बरसे तो यहां हम आपको कुछ एेसे उपाय बताते हैं, जिसे अपनाने से आप पर माता लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाएंगी। 

मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी है इसलिए ज्योतिष के अनुसार ऐसा उपाय करना चाहिए जो दोनों को प्रसन्न करता हो। मां लक्ष्मी की उपासना ही आपको धन दिलवाएगी। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी उपासना के जरिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें। 


भगवान विष्णु का अभिषेक करें
देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। लगातार 3 शुक्रवार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी जरूर करेंगी कृपा। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। यह उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी से जुड़ा है। 

खीर का भोग लगाएं
ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी शुक्रवार के दिन भोग लगाने से प्रसन्न होती हैं। चावल और दूध से बनी खीर को मां लक्ष्मी को शाम के वक्त भोग लगाए। इस दिन आप पीतल का दीप भी जला दे। जब रात में आपके खाने का वक्त हो तो उसी दौरान इस खीर को अपने परिजनों के साथ ग्रहण करें।

Kundli Tv- Ganesh puja राशि के अनुसार करें गणेश पूजन, बरसेगी बप्पा की कृपा (देखें Video)

Jyoti

Advertising