Jupiter Transit in Gemini: गुरु का महापरिवर्तन ! तुला राशि वालों का बजेगा डंका
punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 02:20 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Jupiter Transit in Gemini: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है और तुला राशि वालों के लिए यह परिवर्तन कामयाबी के दरवाजे खोलने वाला है। जैसे ही देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे, तुला राशि वालों का भाग्य का सितारा चमक उठेगा और हर क्षेत्र में कामयाबी के रास्ते खुलते चले जाएंगे। आप यह भी कह सकते हैं की तुला राशि वालों का डंका पूरी तरह बजेगा और दुनिया देखती रह जाएगी। देवगुरु बृहस्पति साल में एक बार राशि बदलते हैं और उनके राशि परिवर्तन से कई राशियों के बिगड़े हुए काम संवरने लगते हैं। देवगुरु बृहस्पति इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह तो है ही, साथ ही इन्हें हमारे नवग्रह में गुरु का दर्जा भी हासिल है। इन्हें ज्ञान, कर्म ,धर्म, धन, समृद्धि , पुत्र और विवाह का कारक भी माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है।
14 मई को देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है क्योंकि इस दिन बृहस्पति अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि से मिथुन राशि में चले जाएंगे और तुला राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोल देंगे। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जिन लोगों का नाम रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते, से शुरू होता है, उनकी तुला राशि होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जिनकी यह अपनी राशि है और सबसे मजेदार बात यह है कि शनि की यह उच्च राशि है। शुक्र और शनि यह दोनों ग्रह तो तुला राशि पर मेहरबान रहेंगे ही लेकिन साथ ही देवगुरु बृहस्पति भी अब तुला राशि वालों के लिए वरदान बनकर आ रहे हैं। 2025 में देवगुरु बृहस्पति का अतिचारी होना और तीन बार राशि परिवर्तन करना तुला राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में बहुत शानदार रहने वाला है और तुला राशि वालों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है।
देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन करियर, धन, प्रेम, परिवार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा, इस बारे मैं अब विस्तार से बताने जा रहा हूं। देवगुरु बृहस्पति तीन बार अपना राशि परिवर्तन करके तुला राशि वालों के आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे। व्यापार, निवेश, और विदेश से जुड़े मामलों में जबरदस्त लाभ होता चला जाएगा। यही नहीं, देवगुरु बृहस्पति की शुभ स्थिति से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कला, संगीत, और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। यह समय नए अवसरों और विदेश यात्रा के लिए उत्तम रहने वाला है।
देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन तुला राशि के लिए करियर और व्यवसाय में नई ऊंचाइया लेकर आने वाला है। प्रमोशन के योग बनेंगे और व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। विदेश में बसने या नौकरी करने के इच्छुक जातकों के लिए यह गोचर स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप विवाह की योजना बना रहे हैं, तो 2025 इस दिशा में शुभ रहेगा।
स्वास्थ्य
ग्रहों की कृपा से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग हैं। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने के संकेत भी बृहस्पति दे रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। पारिवारिक जीवन पर भी देवगुरु बृहस्पति का बहुत पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। घर में शुभ कार्य होंगे, रिश्तों में मधुरता आएगी। देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए करियर में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। जून से अगस्त के बीच कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी।
जुलाई, सितंबर और नवंबर महीने निवेश और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ रहेंगे। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। तरक्की की रफ्तार तेज होगी और आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो बहुत लाभ में रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।
मई में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपको विदेश जाने का मौका दे सकता है और विदेश में सेटल होने का आपका सपना भी सरकार हो सकता है। आपके आध्यात्मिक जीवन में भी बहुत गहराई आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक और तीर्थ स्थलों की यात्राएं भी होगी. किसी संत महापुरुष का आपके आशीर्वाद भी मिलेगा।
गुरमीत बेदी
9418033344