Jupiter Transit in Gemini: गुरु का महापरिवर्तन ! कन्या राशि वालों का चमकेगा सितारा
punjabkesari.in Saturday, Apr 05, 2025 - 06:49 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Jupiter Transit in Gemini: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने वाला है और कन्या राशि वालों के लिए किस्मत का सितारा भी चमकने वाला है। कन्या राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति खुशियों की सौगात लेकर आ रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति साल में एक बार राशि बदलते हैं और उनके राशि परिवर्तन से कई राशियों के बिगड़े हुए काम संवरने लगते हैं. देवगुरु बृहस्पति इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह तो है ही, साथ ही इन्हें हमारे नवग्रह में गुरु का दर्जा भी हासिल है। इन्हें ज्ञान, कर्म ,धर्म, धन, समृद्धि , पुत्र और विवाह का कारक भी माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है।
14 मई को देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन होने वाला है क्योंकि इस दिन बृहस्पति अपनी राशि बदलकर वृषभ राशि से मिथुन राशि में चले जाएंगे और कन्या राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोल देंगे। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे और तीन गुना तेज रफ्तार से चलेंगे जिसे ज्योतिष में अतिचारी होना भी कहा जाता है। देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं और अतिचारी भी हो जाते हैं तो ज्योतिष की दुनिया में बहुत बड़ी हलचल होती है।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में पहली बार 14 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
जिन लोगों का नाम पा, पी, पू , पे, पो, ढो, ष, ण, ठ से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की कन्या राशि होती है। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं जो इस राशि में उच्च के माने जाते हैं। कन्या राशि के लोग अच्छे मनोचिकित्सक होते हैं, डॉक्टर होते हैं, पायलट होते हैं, टीचर होते हैं। कन्या राशि के लोग स्वभाव से विनम्र और मृदुभाषी होते हैं. यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 2025 में देवगुरु बृहस्पति का अतिचारी होना और तीन बार राशि परिवर्तन करना कन्या राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में बहुत शानदार रहने वाला है और कन्या राशि वालों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है।
देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन करियर, धन, प्रेम, परिवार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा, इस बारे मैं अब विस्तार से बताने जा रहा हूं। करियर की बात करें तो नई उपलब्धियों जशन आप मनाएंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे।धन-सम्पत्ति की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी और निवेश में लाभ होगा यानी इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बनेंगे।
छात्र सफलता प्राप्त करेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने के संकेत भी बृहस्पति दे रहे हैं। स्वास्थ्य मोर्चे की बात करें तो आप बृहस्पति के इस गोचर की वजह से ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन खानपान पर ध्यान देना लाजिमी होगा।पारिवारिक जीवन पर भी देवगुरु बृहस्पति का बहुत पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। घर में शुभ कार्य होंगे, रिश्तों में मधुरता आएगी। देवगुरु बृहस्पति का महा परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए करियर में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आपको करियर में स्थिरता और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को विदेशी कंपनियों में अवसर मिल सकते हैं।
बिजनेस करने वालों के लिए भी यह साल उत्तम रहेगा, नए प्रोजेक्ट और डील में लाभ मिलेगा। मई से जून के बीच कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। गुरु का गोचर धन योग भी बना रहा है, जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। जुलाई, सितंबर और नवंबर महीने निवेश और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ रहेंगे। यदि शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो सोच-समझकर और लॉन्ग-टर्म के लिए निवेश करें। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
गुरमीत बेदी
9418033344