March 2023 Monthly rashifal Cancer- कर्क राशि के जीवन में बढ़ेंगी मुश्किलें

Thursday, Feb 23, 2023 - 11:01 AM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2023 Monthly rashifal Cancer: कर्क राशि के जातक थोड़े परेशान हैं क्योंकि 17 जनवरी के बाद शनि का गोचर अष्टम भाव में होना शुरू हो गया है। जब शनि अष्टम में आता है तो मानसिक या शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जब शनि अष्टम में बैठते हैं, तब तीसरी दृष्टि से काम-काज और पंचम भाव को प्रभावित करते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

अब बात करेंगे मार्च महीने के ग्रहों के गोचर के बारे में। चौथे भाव में केतु गोचर कर रहे हैं। अष्टम में सूर्य, शनि और बुध का गोचर हो रहा है। गुरु और शुक्र नौवें स्थान में गोचर कर रहे हैं। राहु दशम में गोचर कर रहे हैं। मंगल का गोचर ग्यारहवें में है और चंद्रमा का गोचर बारहवें में है।

सबसे पहले आपकी कुंडली में बारहवें भाव के और तीसरे भाव के दोनों ही अशुभ भाव हैं। इनके स्वामी बुध बनते हैं, ये अस्त हो जाएंगे पहली मार्च को। बुध फ़िलहाल अष्टम कर रहे हैं।

12 मार्च को दो ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। मंगल आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। 12 तक अच्छे फल देंगे। ये आपकी कुंडली में कर्म स्थान के स्वामी हैं। मंगल के शुभ परिणाम 12 मार्च तक देखने को मिलेंगे। उसके बाद मंगल अशुभ गोचर में आ जाएंगे। वहां पर थोड़ा सा आपको हानि हो सकती है। शुक्र का गोचर इस समय शुभ में चल रहा है। शुक्र नौवें स्थान में हैं। 12 मार्च को ये दशम में गोचर करेंगे। इसके बाद फलों में कमी देखने को मिल सकती है। शुक्र आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी बनते हैं। ये आय का स्थान होता है।

गुरु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर आपके लिए काफी शुभ है। सूर्य का गोचर अशुभ गोचर में है। ये 15 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बावजूद ये शुभ गोचर में नहीं आएंगे।

Economic condition: मंगल आपकी कुंडली में कर्म स्थान के स्वामी हैं शुभ गोचर में हैं। 12 मार्च तक जॉब, नौकरी, प्रोफेशन सब कुछ काफी अच्छा रहेगा। शुक्र चूंकि उच्च के हैं। भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं। आय भाव के स्वामी हैं तो 12 मार्च तक यहां पर भी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन 12 मार्च के बाद पैसों को लेकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। ये स्थिति शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण पैदा होगी। आपकी कुंडली में धन भाव के स्वामी अच्छी स्थिति में नहीं हैं। धन भाव के ऊपर सूर्य, शनि की दृष्टि है। खर्चे बढ़ने की संभावना है। हो सके तो पैसों को सेव करने के बारे में सोचें क्योंकि ढाई साल तक शनि की स्थिति ऐसी ही रहेगी।

Health Status: रोग, ऋण और शत्रु का भाव उसका स्वामी अष्टम में है। कर्क राशि के जातक जो बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें लम्बे समय तक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के अष्टम से निकलने के बाद ये स्थिति सही हो जाएगी। आपकी कुंडली में गुरु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये छठे भाव के स्वामी हैं और ये सेहत के लिहाज से अच्छा है। यदि आपकी कोई पुराने समय से समस्या चल रही है वो ठीक हो सकती है। यहां से शुक्र के साथ युति भी टूट जाएगी। शुक्र यहां पर अकेले रहकर भाग्य स्थान को देखेंगे लेकिन सबसे ज्यादा ड्राइविंग का ध्यान रखना है क्योंकि शनि अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। अष्टम भाव अचानक नुकसान और प्रॉफिट का भाव होता है।

Relationship Status: कर्क राशि के मैरिड जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को सेपेरशन के दौर से गुजरना पड़ सकता है। सप्तम भाव के स्वामी शनि बनते हैं, उनका गोचर अष्टम में हो रहा है। अष्टम में बैठकर वो दूसरे भाव को देख रहे हैं, जो कुटुंब का भाव होता है। उसके ऊपर केतु की दृष्टि भी जा रही है जो सेपेरशन का भाव होता है। इस स्थिति से बचने के लिए धैर्य से काम लें नहीं तो ये चीज लम्बी खिंच सकती है।

सिंगल लोगों के लिए समय फिलहाल अच्छा है। मंगल अपने भाव को देख रहे हैं। शुक्र यहां पर शुभ गोचर में हैं हो सकता है आपको इस महीने कोई पार्टनर मिल जाए या फिर जिससे आप पसंद करते हैं वो आपकी भावनाओं की कदर करें।

छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा है। बुध अभी अष्टम में हैं आगे जाकर ये अपनी पोजीशन चेंज करेंगे, जिससे और बढ़िया परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

 

Niyati Bhandari

Advertising