साल 2020 में गुरु बदलेगा अपनी चाल, जानिए किस राशि वाले लोग मचाएंगे धमाल

Friday, Dec 13, 2019 - 11:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
साल 2020 की शुरुआत होने को है और आने वाले साल को लेकर इंसान बहुत कुछ सोचता व कई सारी योजवाएं भी बनाता है। इसके साथ ही हर किसी में ये जानने की इच्छा भी होती ही होगी कि उनका आने वाला साल कैसा रहने वाला है और क्या-क्या हो सकता है। बता दें कि आने वाले साल में बहुत से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले है और आज हम आपको उसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 30 मार्च, 2020 में गुरु अपनी राशि धनु को छोड़ शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर क्या पड़ेगा, आइए जानते हैं।

मेष
नए साल में आपको गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। यानि की गुरु ग्रह का ये राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के आसार हैं। 

वृष
गुरु की चाल से आपको मिला जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। साल की शुरुआत में आपका मन बेफजूल के कार्यों में उलझा रहेगा जिसे आपके तरक्की के कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। 

मिथुन
गुरु की चाल से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।  

कर्क
संतान पक्ष से सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहेंगे।

सिंह
नए साल में स्वास्थ्य कम साथ देता नज़र आ रहा है। शत्रु आपके कार्यों को खराब करने की कोशिश करेंगे। 

कन्या
गुरु का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत खराब रह सकती है। 

तुला
गुरु के गोचर से साल 2020 में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। करीबी रिश्तों में तनाव उत्पन्न होने के आसार हैं। 

वृश्चिक
गुरु के राशि परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। धन प्राप्ति के नए स्त्रोत खुलेंगे। वाणी पर संयम रखें।

धनु
इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर शानदार रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। 

मकर
गुरु का गोचर आपके खर्चों में बढ़ोतरी की तरफ इशारा कर रहा है। पैसा आएगा तो सही लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा। 

कुंभ
गुरु का गोचर आपको अपने करियर में सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

मीन
इस परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। 

Lata

Advertising