Jupiter Transit 2023: सितंबर में गुरु की वक्री चाल, इन राशियों के जीवन में लेकर आएगी धमाल

Saturday, Aug 26, 2023 - 12:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit: ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को अत्यधिक शुभ ग्रह माना जाता है। इनकी कृपा अगर किसी व्यक्ति के जीवन में हो तो उसका भाग्योदय होना तय है लेकिन अगर कुंडली में ये कमजोर हो जाएं तो बहुत से अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है। इस समय देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और 4 सितंबर को ये वक्री हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं गुरु की वक्री चाल से किन राशियों का जीवन चमकने वाला है ?



These are the zodiac signs whose life will shine ये हैं वो राशियां जिनका चमकेगा जीवन
Aries मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, उनको कोई नई खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी दूर की ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत की समस्या से निजात मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जॉब मिलने के पूरे चांस हैं।

Gemini मिथुन राशि: वक्री गुरु मिथुन राशि के जातको के लिए जीवन में बदलाव लेकर आएगा। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने से मन को खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था भी पहले से बेहतर हो जाएगी। धर्म-कर्म में ध्यान पहले से भी ज्यादा लगेगा। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।



Scorpio वृश्चिक राशि: आज व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा जो भविष्य के लिए बहुत फायदा लेकर आएगा। परिवार के साथ बैठकर कोई नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लग्जरी चीजों की खरीदारी करेंगे। कार्यस्थल पर सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

Sagittarius धनु राशि: गुरु का वक्री होना धनु राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। अच्छी इनकम होने की संभावना है। पारिवारिक कारोबार में लाभ मिलेगा जो आय को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। घर का माहौल पहले से भी ज्यादा बेटर हो जाएगा। समाज में आपका दबदबा बना रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहा विवाद भी ठीक हो जाएगा।

 

Niyati Bhandari

Advertising