Jupiter Transit 2023: 22 अप्रैल को गुरु करेंगे गोचर, तुला राशि का खुशियों से भर जाएगा जीवन

Thursday, Feb 23, 2023 - 01:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jupiter Transit गुरु का राशि परिवर्तन: 2023 में गुरु का गोचर मेष राशि में होगा फिलहाल गुरु अभी मीन राशि में हैं। 22 अप्रैल को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे और मेष राशि में गोचर करेंगे लेकिन ये गोचर अस्त अवस्था में होगा क्योंकि 30 मार्च के आस-पास गुरु अस्त हो जाएंगे और 30 अप्रैल को दोबारा उदय होंगे। 30 अप्रैल को उदय होने के बाद गुरु 4 सितंबर को वक्री हो जाएंगे और 31 दिसंबर को पुन: मार्गी होंगे। कुंडली में 12 में से 9 घरों के ऊपर गुरु का प्रभाव पड़ता है। सबसे पहले गुरु दूसरे,पांचवें, नौवें और ग्यारहवें घर के कारक ग्रह हैं। दूसरा घर धन स्थान होता है। पांचवें घर से संतान देखी जाती है। नौवां भाग्य स्थान होता है और ग्यारहवां भाव आय का स्थान होता है। गुरु इन चारों भावों के कारक होते हैं। कुंडली में मीन और धनु राशि गुरु की होती है और गुरु की तीन दृष्टियां होती हैं। इस वजह से गुरु का गोचर बहुत ही मायने रखता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला राशि: तुला राशि शुक्र की राशि है और शुक्र राक्षस गुरु हैं। बृहस्पति देव गुरु हैं। दोनों एक-दूसरे के विपरीत चलते हैं। इस वजह से इनका कोई मेल नहीं है। तुला राशि में तीसरे भाव के स्वामी गुरु बनते हैं। तीसरा भाव अच्छा भाव नहीं होता क्योंकि ये अष्टम का अष्टम होता है। इसके अलावा गुरु छठे भाव के स्वामी बनते हैं। लिहाजा इन दोनों भाव के फल अच्छे नहीं मिलेंगे।

गुरु अब सप्तम में गोचर करेंगे। यहां पर पहले से केतु गोचर कर रहे हैं। सप्तम का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए काफी शुभ है। तीसरे और छठे भाव के अच्छे फल अब देखने को मिलेंगे। सबसे पहले गुरु आपकी कुंडली में गोचर करते हैं तो गुरु की पहली दृष्टि आपके आय स्थान के ऊपर जाती है। इसका मतलब तुला राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि हो सकती है। यदि आप सरकारी जॉब में हैं तो वहां पर आपकी प्रमोशन हो सकती है। यदि आप राजनीति में हैं और अच्छे पद की चाह रखते हैं तो उन लोगों के लिए यह स्थिति अच्छी है।

गुरु की सातवीं दृष्टि जाएगी लग्न के ऊपर। चंद्रमा के ऊपर गुरु की दृष्टि जाती है तो सामान्य तौर पर आपको पॉजिटिव बना देती है। तुला राशि के जातकों के लिए राहु लग्न में गोचर कर रहे हैं और ये गोचर अच्छा नहीं चल रहा लेकिन जब गुरु की दृष्टि वहां पर जाएगी तो ये चीज बैलेंस हो जाएंगी। मानसिक परेशानी जो चल रही थी वो भी ठीक हो जाएगी। गुरु अपना प्रभाव 30 अप्रैल से दिखाना शुरू करेंगे।

गुरु की दृष्टि जाएगी तीसरे स्थान के ऊपर जहां पर गुरु की धनु राशि पड़ी है। तीसरा स्थान भाई का भाव है। यदि आपके भाई को हेल्थ से रिलेटेड कोई बीमारी चल रही है तो ये सही हो सकती है। यदि आपके भाई के साथ कोई अनबन चल रही है तो सब सही हो जाएगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728a

 

Niyati Bhandari

Advertising