June 2024 Monthly rashifal Capricorn: मकर राशि वालों के लिए जून महीने का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 01:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Capricorn Horoscope: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? शनि का गोचर धन भाव में होगा।  आपके ऊपर साढ़ेसाती का आखिरी फेज चल रहा है। राहु, चन्द्रमा, मंगल तीसरे भाव में ये गोचर हो रहा है। गुरु पंचम में शुभ गोचर में हैं। बुध पंचम में हैं और शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ है। केतु नौवें भाव में शुभ गोचर में हैं। 1 जून को मंगल गोचर करेंगे और आगे आ जाएंगे चौथे भाव में। यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। गुरु पंचम भाव में शुभ गोचर में रहेंगे। शुक्र छठे भाव में आ जाएंगे 12 जून को शुक्र का गोचर भी शुभ नहीं रहेगा। बुध 14 जून को छठे भाव में आ जाएंगे। बुध अपने लिए शुभ भाव में आ जाएंगे। बुध खराब भाव में और शुक्र शुभ भाव में हैं। सूर्य आगे जाकर राशि परिवर्तन करेंगे और सूर्य छठे भाव में आ जाएंगे। मंगल अशुभ होंगे तो सूर्य शुभ हो जाएंगे। 14 को बुध शुभ थे आपके लिए। मंगल का गोचर शुभ नहीं रहेगा आपके लिए।

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु की दृष्टि आय भाव के ऊपर पड़ रही है। वो तीसरे भाव में हैं पहले दिन। ये समय एक तरीके से शुभ है। कर्म स्थान का स्वामी शुक्र शुभ गोचर में हैं। ये अपने से अष्टम में और लग्न से पंचम में हैं। काम के लिहाज से समय ठीक है, कोई बहुत ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। केतु की दृष्टि लग्न पर जा रही है। मनी के फ्लो में किसी न किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। इनकम में जो दिक्कत थी वो ठीक हो जाएगी। पॉजिटिव दिशा में खर्चे बढ़ सकते हैं। शुक्र और बुध दोनों की दृष्टि शुभ होती है।

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर राहु की दृष्टि आ रही है। इसको कोई भी पाप ग्रह नहीं देख रहा है। जिन लोगों के माता-पिता बच्चों के लिए कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहने वाला है। गुरु की दृष्टि आपके चन्द्रमा के ऊपर रहेगी।

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव का स्वामी हेल्थ भाव में आ गया है। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। शनि की दृष्टि अष्टम भाव के ऊपर है। चोट लगने की सम्भावना है।

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम भाव में हैं और बुध भी शुभ हैं। जो बच्चें विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए भी समय शुभ है। दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News