June 2024 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए जून महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 12:45 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Libra Horoscope: आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? शनि का पंचम भाव में गोचर शुभ नहीं होता। राहु छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु, बुध और शुक्र ये सारे ग्रह अष्टम में आना शुभ नहीं है। छठे में तीन ग्रह आने भी शुभ नहीं हैं। मंगल ने राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र का गोचर होगा 12 को। बुध का गोचर नौवें भाव में हो जाएगा और ये शुभ नहीं है। सूर्य 14 जून को नौवें भाव में आ जाएंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर है। आय स्थान का स्वामी पहले 14 दिन गुरु के साथ रहेगा। कर्म, कारोबार और आय के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। सूर्य अपने से ग्यारहवें भाव आ जाएंगे। गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर है। धन भाव का स्वामी केंद्र में आ गया और शुक्र, बुध और सूर्य का यहां होना ठीक है। भाग्य स्थान में सूर्य और बुध का गोचर शुभ नहीं होता। मंगल दशम भाव को दृष्टि दे रहे हैं। गुरु धन भाव को दृष्टि दे रहे हैं। सूर्य जो आय भाव के स्वामी हैं वो नौवें भाव में है। लग्न का स्वामी खुद शुक्र है और वो भाग्य स्थान में है। 12 जून के बाद कोई भी काम करेंगे तो भाग्य आपका साथ देता हुआ दिखाई देगा। लग्न और राशि का स्वामी भाग्य स्थान में चला गया है। 

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: इस भाव का स्वामी मंगल है। मंगल अपने ही भाव में हैं और अपनी ही राशि में है। जब ग्रह अपनी ही राशि में होता है तो उस भाव को मजबूत कर देता है। इस भाव के ऊपर शनि की भी दृष्टि आ रही है। पंचम में बैठे शनि सप्तम को देख रहे हैं। पार्टनर की हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। गुरु की दृष्टि वाणी वाले भाव के ऊपर है। शनि मजबूत हैं। पार्टनर के साथ बढ़िया मौका बिताने का मौका मिलेगा। मूवी, डिनर जानें का प्लान भी बना सकते हैं।  

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: राहु छठे भाव में हैं। इस भाव के स्वामी का अष्टम में जाना शुभ नहीं है। सूर्य यहां पर रहेंगे पहले 14 दिन। हेल्थ के कारक का अष्टम भाव में जाना। छठे भाव का स्वामी का अष्टम भाव में जाना। हेल्थ के लिहाज से समय बहुत परेशानी वाला रहेगा। अपने खान-पान का ध्यान रखें वैसे कोई ज्यादा दिक्कत नहीं है। 

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध भाग्य स्थान में हैं। शनि पंचम भाव में मजबूत कर रहे हैं। गुरु अष्टम में हैं।  अगर आके जाकर पढ़ना चाहते हैं तो शनि आपकी मदद करेंगे। शनि जिस भाव में बैठते हैं उसे मजबूत बना देते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News