July 2023 Pisces Horoscope: जानें, मीन राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा

Monday, Jul 10, 2023 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pisces July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कि मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? लग्न के स्वामी गुरु आपकी कुंडली में दूसरे भाव में चले गए हैं। गुरु का दूसरे भाव में गोचर अच्छा होता है। राहु दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। राहु का दूसरे भाव में गोचर शुभ नहीं होता। बुध चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य का चौथे भाव में गोचर बढ़िया नहीं होता। शुक्र आपकी कुंडली में पंचम में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का गोचर पंचम में अच्छा होता है। मंगल का गोचर अच्छा नहीं होता। केतु अष्टम में हैं। चंद्रमा नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती की पहली ढैया से गुजर रहे हैं।

शुक्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, बाद में छठे भाव में आ जाएंगे। बुध चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध पंचम में आ जाएंगे और बढ़िया परिणाम नहीं देंगे। 17 जुलाई को सूर्य गोचर करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु अपने से पंचम में गोचर कर रहे हैं। यहां से नौवीं दृष्टि के साथ इस भाव को देख रहे हैं। जो लोग पहली नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी नौकरी मिल सकती है। आय भाव का स्वामी शनि खर्चें वाले भाव में चला गया। खर्चें बढ़ सकते हैं लेकिन विदेश से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आय के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अचानक से कोई बड़ा खर्चा आ सकता है।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप सप्तम भाव से देखा जाता है। बुध शुभ गोचर में नहीं रहा। चंद्र राशि और सप्तम का पाप कर्तरी में आ जाना सही नहीं है। गुस्सा ज्यादा आ सकता है। रिलेशनशिप खराब होने की संभावना है। मंगल अष्टम दृष्टि से लग्न को देख रहे हैं। गुस्सा भी ज्यादा आएगा। केतु भी वाणी वाले भाव को देख रहे हैं। सिंगल के लिए सूर्य और बुध पंचम में हैं। गुरु शुक्र को देख रहे हैं और गुरु की दृष्टि अष्टम के ऊपर है। सिंगल को प्रपोज मिल सकते हैं।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सूर्य शुभ गोचर में नहीं है। पंचम में मंगल का आ जाना सही नहीं है। खान-पान पर ध्यान दें। जो लोग ड्रिंक करते हैं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से थोड़ा समय खराब रहेगा। पंचम के ऊपर कोई शुभ प्रभाव नहीं है। गुरु राहु के प्रभाव में है। बुध पंचम से गुजर रहे हैं। सूर्य के साथ मिलेंगे तो अस्त हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को थोड़ा सा स्ट्रगल करना पड़ेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising