जुलाई 2019: वाहन खरीदने के लिए ये है शुभ मुहूर्त और राशिनुसार जानें शुभ रंग

Monday, Jul 08, 2019 - 05:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू धर्म में हर शुभ काम की शुरुआत करने से पहले उसके सही मुहूर्त और शुभ तिथि का ख्याल रखा जाता है, तभी वो कार्य किया जाता है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि बिना मुहूर्त के किया काम कभी सफल नहीं हो पाता है। ठीक ऐसे ही अगर इंसान हर काम लिए मुहूर्त देखता है तो वाहन खरीदते समय भी इस चीज़ को ध्यान में रखना चाहिए। शास्त्रों में गाड़ी खरीदते हुए कुछ खास बातों का ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है, सही लग्‍न, तिथि, नक्षत्र में गाड़ी लेने से दुर्घटना की संभावना कम होती है, गाड़ी चोरी होने का डर भी नहीं सताता है।

शुभ मुहूर्त

शुभ दिन शुभ समय शुभ नक्षत्र शुभ तिथि
11 जुलाई, गुरुवार 05ः33 से 15ः56 स्वाती दशमी
12 जुलाई, शुक्रवार  15ः58 से 24ः31 अनुराधा एकादशी
19 जुलाई, शुक्रवार 06ः55 से 29ः38 धनिष्ठा, शतभिषा तृतीया
28 जुलाई, रविवार 05ः42 से 18ः49 रोहिणी एकादशी


राशि के अनुसार जानें कौन सा रंग रहेगा आपके लिए शुभ-
मेष राशि के जातकों को नीला या उससे मिलते-जुलते रंग के वाहन शुभ होते हैं। वहीं इन लोगों को काले और भूरे रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए।

वृष राशि के लोगों के लिए सफेद और क्रीम कलर के वाहन शुभ माने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर  पीले और गुलाबी रंग के वाहनों को खरीदने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा या क्रीम कलर का वाहन लाभदायक माना गया है।

कर्क राशि के जातकों के लिए काला, पीला और लाल रंग के वाहन शुभ माने गए हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन शुभ साबित होते हैं।

कन्या राशि के लोगों के लिए सफेद और नीले रंग के वाहन शुभ माने गए हैं। परंतु लाल रंग के वाहन कभी न खरीदें। 

तुला राशि के जातकों के लिए काले अथवा भूरे रंग का वाहन शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि के जातकों को सफेद रंग के वाहन खरीदने चाहिए। लेकिन काले रंग के वाहन को खरीदने से बचें।

धनु राशि के जातकों को सिल्वर और लाल रंग के वाहन विशेष फलदायी माने गए हैं। वहीं काले और नीले रंग के वाहन नहीं लेने चाहिए।

मकर राशि के लोगों को सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन लेना चाहिए। 

कुंभ राशि वालों को सफेद, ग्रे या नीले रंग के वाहन खरीदने चाहिए।

मीन राशि के जातकों को पीला, नारंगी या गोल्डन रंग का वाहन लेना लाभकारी होता है।

Lata

Advertising