July 2023 Cancer Horoscope: कर्क राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा

Tuesday, Jul 04, 2023 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Cancer July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह कैसा रहेगा ? शुक्र और मंगल इस समय चंद्रमा के ऊपर से गोचर करेंगे। मंगल लग्न में आकर नीच राशि में बैठे हुए हैं और शनि के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं। शनि आपकी कुंडली में अष्टम में हैं। शुक्र शुभ गोचर में हैं। केतु चौथे भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। 1 जुलाई के दिन चंद्रमा पंचम भाव में होंगे। शनि अष्टम में होंगे। गुरु का गोचर दशम में शुभ नहीं है।

मंगल 1 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल आपकी कुंडली में दूसरे भाव में चले जाएंगे। शुक्र शुभ गोचर में हैं। अगला गोचर होगा 8 जुलाई को बुध का। ये लग्न में आएंगे और शुभ गोचर में नहीं रहेंगे। सूर्य आपकी कुंडली में बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: राहु शुभ गोचर में हैं। इस भाव के स्वामी पंचम में चले गए हैं। यह गोचर बढ़िया नहीं है लेकिन जिनको पहली नौकरी की तलाश है, उनको जुलाई के महीने के दौरान जॉब मिल सकती है। जो पहले से ही काम कर रहे हैं, उनको बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। आय भाव के स्वामी का धन भाव के स्वामी में जाना बहुत अच्छा है। पैसे के फ्लो को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी, मनी फ्लो भी बना रहेगा। गुरु देख रहे हैं आय भाव के स्वामी को।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: मैरिड लोगों को दिक्कत आ सकती है। सप्तम भाव का स्वामी शनि वो चला गया अष्टम भाव में। अष्टम भाव अलगाव का भाव है और इसके ऊपर मंगल की दृष्टि है। ये वाणी वाला भाव है। ये स्थिति ज्यादा बढ़िया नहीं है शादीशुदा जातकों के लिए। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है, वहां समय थोड़ा खराब रहेगा। वाणी को थोड़ा विराम दें। सिंगल के लिए पंचम के स्वामी मंगल बनते हैं। ये बैठ गए हैं शुक्र के साथ। यदि रिलेशन में हैं तो साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।  

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के कारक ग्रह है सूर्य। चोट लगने की संभावना है। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। वैसे हेल्थ को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। ।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति:  गुरु की दृष्टि पंचम के ऊपर है। मनपसंद संस्थान में एडमिशन मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising