July 2024 Gemini Horoscope: मिथुन राशि को जुलाई के महीने में मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 08:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? सूर्य, शुक्र आपकी कुंडली में चन्द्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शुक्र का गोचर शुभ है और सूर्य का गोचर शुभ नहीं है। बुध दूसरे भाव में हैं और शुभ हैं। चौथे भाव का गोचर शुभ नहीं है। शनि का नौवें भाव का गोचर शुभ नहीं होता। राहु दसवें भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। चंद्रमा का ग्यारहवें भाव का गोचर शुभ होता है। बारहवें भाव का गोचर भी आपके लिए शुभ है। मंगल 12 जुलाई को आगे चले जाएंगे। 7 जुलाई को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र बुध के साथ चले जाएंगे। यह गोचर आपके लिए शुभ हो जाएगा। बुध का गोचर 19 जुलाई को होगा। बुध राशि के स्वामी हैं। पहले 19 दिन आपको धन लाभ होगा। 

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: राहु कर्म स्थान में बैठे हुए हैं। कर्म स्थान में बैठे राहु आपको निश्चित तौर पर कार्यस्थल पर सफलता दिलाएंगे। अन्य इनकम का सोर्स भी आपके लिए पैदा हो सकता है। राहु आपके काम करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। शुक्र और बुध यहां पर रहेंगे। आय स्थान के स्वामी मंगल हैं, यह पहले 12 दिन तक शुभ रहेंगे। उसके बाद ये गुरु के साथ रहेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। मनी फ्लो आपका बना रहेगा, कारोबार में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं आ रहा है। सप्तम भाव का स्वामी गुरु बनता है आपकी कुंडली में। अपने से छठे भाव में जाना गुरु का अच्छा नहीं है। मंगल के साथ चले जाना और केतु की दृष्टि के लिए ये शुभ नहीं है। अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। सप्तम के ऊपर कोई शुभ प्रभाव नहीं है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जो लोग रिलेशन में हैं उनके लिए समय शुभ है। दोनों साथ में बढ़िया समय बिताएंगे। 

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। छठे भाव के स्वामी मंगल खुद अपने भाव को देख रहे हैं। गुरु की दृष्टि इस भाव के ऊपर पड़ रही है। राहु इस भाव को देख रहे हैं। खान-पान को लेकर बहुत ही सावधानी बरतें। गैस की समस्या हो सकती है। 

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध शुभ नहीं रहेंगे 19 जुलाई के बाद। इससे पहले एजुकेशन के लिहाज से समय सही रहेगा। जो लोग बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। जिन लोगों ने कम्पटीशन का एग्जाम देना है उनके लिए समय बहुत शुभ है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News