July 2023 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा

Wednesday, Jul 05, 2023 - 09:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Libra July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कि तुला राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है ? आपकी कुंडली में चंद्रमा के ऊपर से तुला का गोचर होगा। ये शुभ नहीं होता। शनि पंचम भाव में हैं। ये भी शुभ नहीं होता। राहु सप्तम में गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर सप्तम में शुभ होता है। सूर्य बुध नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और शुक्र का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। लग्न और धन भाव का स्वामी जाकर आय भाव में बैठ गया है। इसका मतलब बहुत ज्यादा पैसा आने वाला है। गुरु लग्न और आय भाव दोनों को दृष्टि दे रहे हैं। 8 जुलाई को बुध का गोचर होगा और ये शुभ गोचर में आ जाएंगे। सूर्य 17 जुलाई को शुभ गोचर में आ जाएंगे।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: सूर्य का दशम भाव में आ जाना अच्छा है। सूर्य करियर के कारक है। आय स्थान का स्वामी सूर्य कर्म स्थान में चले गए हैं। मनी का फ्लो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुराना रुका हुआ पैसा भी वापिस मिल सकता है।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: जो मैरिड कपल हैं, उन्हें अपनी वाणी को लेकर ध्यान रखना होगा। गुरु चंद्रमा को देख रहे हैं और ये शुभ स्थिति है। लग्न और सप्तम दोनों के ऊपर गुरु की दृष्टि है। ये दोनों ही ग्यारहवें भाव में जाकर बैठ गए हैं। ये इच्छाओं की पूर्ति का भाव होता है। कोई बहुत ज्यादा परेशानी वाला समय नहीं है। सप्तम शनि के प्रभाव में है तो थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा। सिंगल लोगों की तलाश पूरी हो सकती है।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: शनि पंचम में गोचर कर रहे हैं तो गर्भवती महिलाओं को थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। संतान से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। गैस से संबंधित कोई परेशानी होने की संभावना है। अस्थमा के मरीज संभल कर रहें।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। लग्न और लग्नेश दोनों को गुरु देख रहे हैं। जो विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बढ़िया है। बुध भी शुभ गोचर में हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising