अच्छी नौकरी पाने के इच्छुक अपनाएं Feng Shui Tips, मिलने लगेगा भाग्य का साथ

Monday, Aug 07, 2023 - 10:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu and Feng Shui tips for job: वास्तु और फेंगशुई की सहायता से जीवन में उन्नति और सुख की प्राप्ति की जा सकती है। घर में दिशानुसार कुछ वस्तुओं को रखने से पॉजीटिव ऊर्जा का आगमन होता है। कुछ उपायों को अपनाने से मनचाही नौकरी, सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।

घर की उत्तरी दिशा में संसार का मानचित्र लगाने से जीवन में स्पष्टता आती है। किसी के सामने अपनी बात सीधे से रखने में सहायता मिलती है।

शयनकक्ष की उत्तरी दिशा में उन व्यवसाय-संबंधी लोगों के चित्र लगाएं जिनका व्यक्तित्व आप को प्रभावित करता है। इस दिशा से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह होता है। जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए पॉजिटिव और सफल व्यक्तियों के चलचित्र लगाएं।

जीवन में उन्नति और लक्ष्य प्राप्ति हेतु घर की उत्तर-पश्चिमी दिशा में सकारात्मक और उन्नत लोगों के चित्र लगाएं।

फेंगशुई के अनुसार मनचाही नौकरी प्राप्त करने के लिए शयनकक्ष की उत्तर-पश्चिम दिशा में किसी भी प्रकार की धातु से बनी सजावटी वस्तु या चलचित्र लगाएं।

जीवन में नए अवसारों का आगमन होता रहे इसके लिए घर की उत्तर दिशा में जल व्यवस्था, पानी की सजावटी वस्तु या चित्र लगाएं।

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध धन से होने के कारण ये जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए। इस स्थान पर सुगंधित अगरबत्तियां लगाएं। ऐसा करने से घर में पैसों का आगमन होता रहेगा।

Niyati Bhandari

Advertising