Jharkhand: झारखंड में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार को लेकर बवाल

Thursday, Feb 16, 2023 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पलामू (अनस): झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। बीच-बचाव करने गए कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिले के एस.पी. चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए. दोड्डे मौके पर पहुंच गए। 3 से 4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

घटना के बाद पांकी बाजार क्षेत्र की सारी दुकानें बंद हैं। संघर्ष होने के बाद निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गई है।

Niyati Bhandari

Advertising