Jaya Ekadashi 2020: जानिए, किस तिथि को पड़ रहा है ये व्रत

Sunday, Feb 02, 2020 - 11:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी का पर्व महीने में 2 बार आता है, एक शुक्ल व दूसरी कृष्ण पक्ष में। शास्त्रों के अनुसार हर इंसान को ये व्रत करना चाहिए, ताकि वह अपने पाप कर्मों से छुटकारा पा सके। इस बार एकादशी का पर्व 05 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जा रहा है और जिसका नाम जया एकादशी है। कहते हैं कि ये पर्व बहुत ही पुण्यदायी होता है। मान्यताओं केअनुसार ये व्रत करने से मनुष्य को भूत-प्रेत, पिशाच मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करने से दोषों से मुक्ति मिलती है। चलिे आगे जानते हैं कि इस दिन कौन सी चीज़ें व्यक्ति को करनी चाहिए। 

कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। 
Follow us on Twitter
एकादशी के दिन भगवान को पीले फूल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही घी के दीपक में हल्दी मिलाएं।

पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई रखकर भगवान को भोग लगाने से व्यक्ति के सारे पाप दूर होते हैं। 

एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं और सुख-शांति की कामना करें। 

भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं और गरीबों को भी केले बांट दें। 
Follow us on Instagram
भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी का पूजन करें और गोमती चक्र और पीली कौड़ी भी पूजा में रखें।

Lata

Advertising