Jaya Ekadashi 2024: आज बन रहे हैं बहुत ही अद्भुत संयोग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की कृपा

Tuesday, Feb 20, 2024 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jaya Ekadashi 2024: माघ महीने में पड़ने वाली एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है और आज 20 फरवरी को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक ये व्रत रखता है उसे जन्म-जन्मांतर तक किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी के साथ आपको बता दें कि जया एकादशी बहुत ही शुभ योगों में मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार आज के दिन प्रीति योग, आद्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग के साथ-साथ बहुत से शुभ योग का निर्माण होगा। इसी के साथ ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। इस वजह से आज का ये दिन बेहद ही खास माना जा रहा है। इस दौरान मेष के साथ कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें बेतहाशा लाभ मिलेगा। 

मेष राशि: जया एकादशी के बाद से आपको मानसिक रोग से छुटकारा मिलेगा। सेहत को लेकर जो चिंता थी वो भी दूर हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। व्यापार में मनचाहा मुनाफ़ा देखने को मिलेगा। साथी के साथ प्रेम-प्यार बढ़ेगा। चारों तरफ से धन लाभ होने की सम्भावना है। युवा वर्ग को अपनी मनपसंद नौकरी मिल सकती है। 

वृष राशि: इस राशि के जातक मनचाहा प्यार मिलने से काफी भावुक रहेंगे। दोस्तों की मदद से कोई जरुरी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलता हुआ दिखाई देगा। करियर में सोच से भी ज्यादा सफलता देखने को मिलेगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। कोर्ट से जुड़ा फैसला भी आपके हक में होता हुआ दिखाई देगा। 

सिंह राशि: नौकरीपेशा जातकों की बात करें तो उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश में थे उन्हें जॉब मिलने की सम्भावना है। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बेहद ही खास और महत्वपूर्ण है। पुराने व्यापार में बढ़ोतरी होने से मन काफी खुश रहेगा। पुराने निवेश से काफी मुनाफा प्राप्त होगा। 

धनु राशि: जिन लोगों का अपना काम हैं उन्हें बहुत से आर्डर मिलने की सम्भावना है।  इन शुभ संयोगों की वजह से चारों तरफ से मुनाफा देखने को मिल सकता है। युवा वर्ग दिन ब दिन तरक्की की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कोई रुका हुआ मनचाहा काम पूरा हो सकता है। बात करें सिंगल लोगों की तो उनके लिए विवाह के लिए उचित रिश्ते आएंगे। 

मीन राशि: आज का शुभ योग मीन राशि के जातकों के लिए बेहद ही भाग्यशाली साबित होने जा रहा है। आपके लिए आय के दरवाजे  खुलेंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो उसमें भी मजबूती देखने को मिलेगी। अगर जीवन में कभी कोई समस्या चल रही थी तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। 


 

Prachi Sharma

Advertising