January 2024 Tarot Monthly Rashifal: जनवरी के महीने में क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के सितारे

Monday, Jan 01, 2024 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- यह मंथ आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। पार्टनर को खुश करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- गाय की सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

मिथुन- यह मंथ मिथुन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए काम में बदलाव कर सकते हैं। संतान की संगति को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं। गैस की समस्या हो सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कर्क- यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में किसी तीसरे की वजह से खटास पैदा होने की संभावना है। माता के साथ किसी सरकारी काम को करने के लिए बैंक के चक्कर लगाएंगे। साल के अंत तक संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।  
उपाय- खट्टी चीजों का सेवन न करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

सिंह- यह महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साल के शुरुआत में ही बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
उपाय-  केले के पेड़ की सेवा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कन्या- यह माह आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। घर में किसी प्रिय सदस्य का विवाह तय हो जाने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पिता के साथ मिलकर व्यापार को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ में आपकी एक अलग ट्यूनिंग देखने को मिलेगाी। सत्ता-सरकार के लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

तुला- यह महीना आपके लिए सफलता लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिन-रात की गई मेहनत रंग लाएगी। मंथ के मध्य में इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान की सेहत को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें। लव लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार और पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी अजनबी से अपने मन की बात कहने से बचें। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। मन को शांत करने के लिए दोस्तों को साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे। वजन को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगे।
उपाय- शिव परिवार की आराधना करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

धनु- यह माह धनु राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। सिंगल लोगों को शादी के लिए मनपसंद प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के साथ चली आ रही कोई समस्या हल हो सकती है। युवा अपने सपनों को पूरा करने में लगे रहेंगे।  
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

मकर- इस माह के शुरुआत में ही पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के जातकों की लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी पक्की हो जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। महीने के मध्य में नए व्यापार को शुरू करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। बहन की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- काला धागा गले में पहनें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

कुंभ- यह मंथ आपके लिए शानदार रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को इस माह बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भाई के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। साल के मध्य में अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- माता संतोषी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मीन- यह माह मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। घर में चल रही परेशानी किसी दोस्त के साथ शेयर करेंगे, हल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहने के कारण बच्चों को समय नहीं दे पाएंगी।
उपाय- तुलसी की पूजी करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

Niyati Bhandari

Advertising