January 2023 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्ड्स लाएं हैं क्या खास

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। टैरो कार्ड ये बता रहे हैं कि आप अतीत के विचारों में न रहें, इस महीने में सकारात्मक सोच रखिए। व्यापार में कुछ परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने बॉस के साथ संबंधों पर ध्यान देना चाहिए। फिजूलखर्ची बढ़ते हुए दिख रही है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और कुत्तों को खाना दें।
 
वृषभ राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह शुभ साबित होगा। जातकों को कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। जो जातक रिसर्च कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है।
उपाय- गणपति जी और मां लक्ष्मी की उपासना करें।  

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह औसत रहेगा। कोई बड़ा निवेश करने से बचें। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी पेशे जातकों के लिए भी यह माह अच्छा साबित होगा। जो जातक विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। परिवार को अधिक समय देने की आवश्यकता दिखाई दे रही है।
उपाय- भगवान कृष्ण की उपासना करें और राम नाम का जाप करें।

कर्क राशि
इस महीने आपको स्वयं प्रेरणा स्वरूप होना होगा और सुस्ती को परास्त करना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से ये महीना अच्छा है। छात्रों के लिए भी यह महीना अच्छा है, अपने लक्ष्यों की ओर काम करते रहें। पति-पत्नी एक-दूसरे को समय दें ताकि विवाद से बच सकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

सिंह राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि सिंह राशि वाले जातकों के लिए जनवरी महीना शुभ रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी दिख रही है। जातक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए जनवरी माह औसत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फिजूलखर्ची से बचें। जमीन से संबंधित कार्य सफल होते हुए दिख रहे हैं।
उपाय- भगवान कृष्ण जी की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह अति शुभ रहेगा। जो कार्य अधिक समय से रुके हुए हैं, इस माह वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह माह शुभ साबित होगा। पारिवारिक सुख बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
व्यवसाय व नौकरी में उन्नति दिखाई दे रही है।
उपाय- अपने इष्टदेव की उपासना करें और राम नाम का जाप करें।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह ठीक-ठाक रहेगा। जातकों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता दिखाई दे रही है। जो भी कार्य करें टाइम मैनेजमेंट के साथ करें। वाहन से संबंधित कार्य पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं ‌। जीवन साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत रहेगा।
उपाय- प्रथम पूज्य गणपति जी की उपासना करें और पशु-पक्षियों को खाना दें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह व्यापार में अच्छा साबित होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कुछ शुभ यात्रा दिखाई दे रही है। छोटे भाई-बहन से लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए जनवरी महीना शुभ साबित होगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के शुभ संकेत टैरो कार्ड्स में दिखाई दे रहे हैं। मकान व जमीन से संबंधित कार्य भी सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय- अपने इष्टदेव की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं।

मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह में उतार-चढ़ाव सा बना रहेगा। जातक को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कुछ शुभ यात्राएं दिखाई दे रही हैं। दोस्तों से लाभ मिलेगा। विदेश से संबंधित कार्य सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह औसत साबित होगा।
उपाय- गणपति जी व शनि देव की उपासना करें।

कुंभ राशि
टैरो कार्ड्स ये बता रहे हैं कि जनवरी माह कुंभ राशि वाले जातकों के लिए औसत रहेगा। फिजूलखर्ची बढ़ते हुए दिखाई दे रही है, अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है अतः अधिक परिश्रम करने से ही जनवरी माह में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए माह शुभ साबित होगा। शुभ कार्य करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद अवश्य लें, इससे सफलता मिलने के योग और अधिक बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए जनवरी माह शुभ दिखाई दे रहा है। सभी कार्य सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक विवाह के लिए जीवनसाथी खोज रहे हैं, उनके लिए यह माह शुभ साबित हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। निवेश करने के लिए भी यह माह शुभ है। बड़े भाई-बहन से लाभ मिलेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें।

टैरो रीडर चिन्मया सांखला
chinmayasankhla21@gmail.co

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News