Astrology: खुशमिजाज होते हैं जनवरी माह में जन्मे लोग !

Monday, Jan 15, 2024 - 10:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January birthday personality: जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग नेचर व खूबियां होती हैं, उसी तरह साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की भी अलग-अलग नेचर होती है। उनके व्यक्तित्व में अलग-अलग खूबियां और अलग-अलग कमियां होती हैं। कईं पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स होते हैं। ज्योतिष में किसी व्यक्ति के जन्म महीने को आधार बनाकर उनकी नेचर और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है।

जनवरी महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं ? कैसा होता है उनका कैरियर ? कैसी होती है नेचर ? क्या कमियां और क्या खूबियां होती हैं।। कैसा रहता है उनका फ्यूचर ? 

जनवरी में जन्मे लोग खुशमिजाज़ होते हैं इसलिए इन्हें लोगों में खुशियां बांटना और खुशियां बटोरना दोनों अच्छा लगता है। कठिन से कठिन कार्य में जिसमें सभी अपना हाथ खड़ा कर देते हैं, उस काम ये भी ये लोग पलक झपकते ही कर दिखाते हैं मतलब जो काम कोई नहीं कर पाता वो यह लोग बहुत आसानी से कर दिखाते हैं। जनवरी माह में जन्मे लोग खुद को इतना मेन्टेन कर के रखते हैं कि उनको देखने से उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

ये लोग करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और किसी पर भी एक बार में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। यही कारण है कि आप लोगों को अपनी पर्सनालिटी से बहुत जल्दी इम्प्रेस कर देते हैं। जनवरी में पैदा हुए लोग पैदाइशी लीडर होते हैं और नेतृत्व करने के लिए हमेशा आगे खड़े होते हैं। करियर की बात करें तो इनका भविष्य काफी उज्जवल होता है क्योंकि ये लोग बहुत मेहनती होते हैं इसलिए ये अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में ये अपना परचम लहरा सकते हैं, इसके साथ ही किस्मत के भी धनी होते हैं। इन लोगों के मन में क्या चल रहा होता है सामने वाला नहीं बता सकता, अपनी बातें छिपाने में माहिर होते हैं। कई बार सामने वाले की पूरी बात सुने बिना ही रीऐक्ट कर देते हैं। किसी के लिये दिल में भेदभाव नहीं रखते हैं । पूरी तरह से दिल के साफ होते हैं।

जनवरी में जन्मे जातक करियर में अपार सफलता हासिल करते हैं। यह अपनी मेहनत के बल पर सफल होते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग फील्ड में सफलता पाते हैं।

जनवरी में जन्मे लोग पैदाइशी आशावादी होते हैं। ये  बहुत ज्यादा एनर्जेटिक और खुशमिजाज होने के साथ-साथ बहुत अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। बातों के बहुत बड़े जादूगर होते हैं। सामने वाले से काम निकलवाने में आपसे ज्यादा कोई माहिर नहीं हो सकता।

जनवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव दयालु होता है और वह आम तौर पर जानवरों से प्यार करते हैं। दूसरों की मदद करने में भी ये बढ़-चढ़कर आगे आते हैं और रिश्ते निभाने में वफादार होते हैं। रोमांच भी इन्हें पसंद होता है और अलग अलग तरह के एडवेंचर भी इन्हें खूब भाते हैं।

कई जनवरी में पैदा हुए व्यक्ति लोगों के बीच आदर्श छवि स्थापित करने में सफल रहते हैं। लोग इनसे प्रभावित होते हैं। हालांकि कई चीजों में ये लोग जिद्दी भी होते हैं और कुछ मामलों में स्वार्थ की हद तक चले जाते हैं।

जनवरी के महीने में जन्मी महिलाएं काफी स्टाइलिश होती हैं और उन्हें फैशन की अच्छी समझ होती है इसलिए ये महिलाएं बहुत ही स्मार्ट दिखती हैं।


जनवरी महीने में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक : 1, 3 व 5 होता है।
शुभ रंग : गहरा नीला, लाल, हल्का पीला होता है और इनका
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार, रविवार होता है।
     
गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising