January 2024 Leo Horoscope: ऐसी रहेगी सिंह राशि के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Leo Horoscope: आज बात करेंगे कि सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? चन्द्रमा अपनी ही राशि से गोचर कर रहे हैं। केतु का दूसरे भाव में गोचर अच्छा नहीं है। बुध और शुक्र बढ़िया गोचर में हैं। सूर्य और मंगल पंचम भाव में रहेंगे ये गोचर सही नहीं है। राहु का अष्टम भाव में गोचर बढ़िया नहीं होता। बुध 7 जनवरी को चेंज हो जाएंगे। बुध का पंचम का गोचर बढ़िया नहीं होता। सूर्य 14 जनवरी को छठे भाव में चले जाएंगे। शुक्र 18 जनवरी को पंचम भाव में जाएंगे। लिहाजा आपके लिए जनवरी का महीना ठीक-ठाक रहेगा। 

How will be the month of January in terms of karma and income कर्म और आय के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
कर्म भाव के स्वामी शुक्र है और ये अपने भाव को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। शुक्र की दृष्टि आपके लिए काफी लाभदायक है। कर्म और आय भाव के स्वामी चौथे भाव में केंद्र में बैठे हुए हैं। काम और आय के लिहाज से आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। कारोबार में तरक्की होने की सम्भावना है। 

How will be the month of January in terms of relationships रिलेशनशिप के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
सप्तम भाव से शादी देखी जाती है। सप्तम भाव के ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं आ रहा। शनि उस भाव के स्वामी होकर उस भाव को देख रहे हैं। शनि जिस भाव में बैठते हैं उसे मजबूत कर देते हैं। इसके ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नही है। शादीशुदा जीवन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर कोई व्यक्ति रिलेशन में है तो उनके लिए 15 जनवरी से पहले का समय बढ़िया नहीं है। अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है। शुक्र और मंगल का पंचम भाव में गोचर उनके लिए बहुत बढ़िया है जो पहले से रिलेशन में हैं। उनको भी कोई न कोई पार्टनर मिल सकता है। पार्टनर के साथ मूवी जाने का प्लान बनेगा। 

How will be the month of January in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
शनि छठे भाव के स्वामी हैं। आपकी हेल्थ को लेकर जो दिक्कत आ रही थी वो अब नहीं आएगी। सूर्य शुभ गोचर में चले जाएंगे। शनि इस भाव को दृष्टि दे रहे हैं। छठे भाव के स्वामी होकर चन्द्रमा को दृष्टि देना सेहत के लिहाज से ज्यादा शुभ नहीं है। सूर्य वहां पर खुद विराजमान रहेंगे। केतु की दृष्टि रहेगी इस भाव के ऊपर। मंगल और राहु इस भाव को नहीं देख पाएंगे। हेल्थ को लेकर कोई बहुत ज्यादा समस्या नहीं आएगी। केतु का प्रभाव दूसरे भाव के ऊपर भी है। खान-पान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। 

How will be the month of January in terms of studies स्टडी के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
गुरु भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। गुरु चन्द्रमा  और पंचम भाव को देख रहे हैं। स्टूडेंट्स पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे। मन पढ़ाई में लगा रहेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News